आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक 5 से 7 सितंबर तक जोधपुर में
जोधपुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की वार्षिक अखिल भारतीय समन्वय बैठक इस बार जोधपुर में पांच से सात सितंबर तक आयोजित होगी। इसमें भाग लेने के लिए आरएसएस सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सोमवार दोपहर जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
भागवत यहां लालसागर स्थित आरके दमानी शिक्षा केन्द्र और आदर्श डिफेंस एवं स्पोर्ट्स भवन परिसर में ठहरे हैं। रविवार शाम से ही पुलिस-प्रशासन ने पूरे परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था का जिम्मा संभाल लिया था। यह बैठक हर साल आयोजित की जाती है। गत वर्ष यह पलक्कड़ (केरल) में हुई थी। इस बार इसमें संघ शताब्दी कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी।
महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन
तीन दिन चलने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय एकात्मता, सुरक्षा और सामाजिक दृष्टिकोण से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा होगी और आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही, देश की मौजूदा परिस्थितियों और प्रमुख घटनाओं का विश्लेषण भी होगा।
32 संगठनों के पदाधिकारी शामिल
बैठक में संघ प्रेरित 32 संगठनों के चयनित पदाधिकारी और सहभागी भाग लेंगे। इनमें राष्ट्र सेविका समिति, वनवासी कल्याण आश्रम, विश्व हिन्दू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय किसान संघ, विद्या भारती, भारतीय मजदूर संघ जैसे प्रमुख संगठन शामिल हैं।
बैठक में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सभी छह सह सरकार्यवाह, और अन्य शीर्ष पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही, इन संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन मंत्री और प्रमुख पदाधिकारी भी इसमें हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त