सांवले रंग पर ताने, फिर तेजाब से मौत — पत्नी को जलाने वाले पति को कोर्ट ने सुनाई फांसी
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां किशन नामक शख्स ने अपनी पत्नी लक्ष्मी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसका रंग सांवला था और वजन अधिक था।
दवा के बहाने तेजाब लगाया
जानकारी के अनुसार, आरोपी पति अपनी पत्नी को अक्सर उसके सांवले रंग और मोटापे को लेकर ताने मारता था। एक रात उसने पत्नी से कहा कि वह दवा लाया है, जिसे लगाने से वह गोरी हो जाएगी। जब पत्नी ने दवा लगाना शुरू किया, तो उसे अजीब गंध आई, लेकिन पति ने जबरन उसे शरीर पर लगवाया। इसके बाद आरोपी ने पेट के पास अगरबत्ती लगाकर आग लगा दी। महिला जलने लगी तो उसने बचा हुआ तेजाब भी उस पर डाल दिया। गंभीर रूप से झुलसी लक्ष्मी की मौत हो गई।
कोर्ट ने कहा- समाज में डर बनाए रखना जरूरी
घटना के बाद वल्लभनगर थाना पुलिस ने आरोपी किशन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। केस की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील दिनेश पालीवाल ने अदालत को बताया कि आरोपी ने पत्नी को सांवले रंग और मोटापे की वजह से यातनाएं दीं और अंततः जला डाला।
अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी किशन को फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने टिप्पणी की कि ऐसे अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और समाज में कानून का डर बनाए रखने के लिए कठोर सजा आवश्यक है।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर