पुर्तगाल में बड़ा हादसा: केबल ट्रैम पटरी से उतरी, हादसे में 15 लोगों की मौत
लिस्बन। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन की ऐतिहासिक और बेहद लोकप्रिय ग्लोरिया फनिक्युलर रेलवे पटरी से उतर गई, जिससे अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के वक्त ट्रेन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक सवार थे। राहत और बचाव कार्य खबर लिखे जाने तक जारी रहा। कई यात्री मलबे में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद कुछ ही मिनटों में चारों तरफ धुआं भर गया और लोग दहशत में आकर खिड़कियों से बाहर कूदने लगे।
शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसे का कारण एक ढीली या टूटी हुई ट्रैक्शन केबल थी, जिसके कारण उतरते समय डिब्बों ने कार से नियंत्रण खो दिया। ढलान पर वह तेजी से नीचे जाने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैम नियंत्रण से बाहर हो गई और एक इमारत से जाकर टकरा गई। लोगों ने बताया कि यह ‘कार्डबोर्ड बॉक्स की तरह’ ढह गया।
लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा, ‘यह हमारे शहर के लिए बेहद कठिन दिन है। लिस्बन शोक में डूबा है। हमारी सारी टीमें- नगर निगम, आपातकालीन सेवाएं, सिविल प्रोटेक्शन और फायर डिपार्टमेंट पीड़ितों की मदद में जुटी हैं।’ मेयर ने साफ कहा कि यह त्रासदी पूरे शहर के लिए गहरा घाव छोड़ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पटरियों पर गिरी हुई ट्रेन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और दर्जनों फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं।
ग्लोरिया फनिक्युलर ट्रेन लिस्बन का एक प्रमुख आकर्षण मानी जाती है। 1885 में शुरू हुई यह लाइन पुराने शहर और ऊंचाई वाले इलाके को जोड़ती है। पर्यटकों के बीच इसकी खास लोकप्रियता है और एक बार में यह 42 लोगों को ले जा सकती है। फिलहाल हादसे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुर्तगाल की ज्यूडिशियरी पुलिस की होमिसाइड ब्रिगेड ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, ट्रांसपोर्ट कंपनी कैरिस, जो इस लाइन का संचालन करती है, ने बयान जारी कर कहा है कि सभी संसाधनों को सक्रिय कर दिया गया है और प्राथमिकता पीड़ितों की मदद करना है। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। वहीं, यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी पुर्तगाली भाषा में एक्स पर शोक संदेश साझा किया और कहा कि यूरोप इस कठिन समय में पुर्तगाल के साथ है।
T20 सीरीज से पहले पिच का पूरा विश्लेषण, हरारे में बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसका रहेगा दबदबा?
संसद परिसर में काले कपड़ों में विपक्ष का विरोध, सरकार पर साधा निशाना
NEET विवाद के बीच सीएम थलपति की मांग, परीक्षा प्रणाली समाप्त करने की अपील
बालेन शाह का बड़ा यू-टर्न, भारत-चीन राजदूतों से बातचीत के लिए दिखाई सहमति
मध्य प्रदेश विधानसभा में NEET मुद्दे पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ने से मची हलचल, सामने आया एक्ट्रेस का बयान
फिर गरमाया 103 अपात्र कर्मचारियों का मामला, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी उठे सवाल
दबंगों की मनमानी से 500 परिवार परेशान, रीवा में सड़क विवाद ने पकड़ा तूल
संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
स्वास्थ्य के नाम पर बड़ा धोखा! लखनऊ समेत कई जिलों में 20 करोड़ की नकली दवाओं की खेप पकड़ी गई