फर्जी पैरा कमांडो लेफ्टिनेंट गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिला से की 70 हजार की ठगी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के शाहदरा जिले के फर्श बाजार थाना पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो अपने आप को भारतीय सेना में पैरा कमांडो लेफ्टिनेंट बताकर ठगी करता है और हाल ही में उसने एक युवती को शादी का झांसा देकर उससे 70 हजार रुपए की ठगी की। पुलिस ने आरोपी की पहचान 23 वर्षीय दीपांशु के रूप में की है। जो उत्तर प्रदेश में कानपुर के संजीव नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से नकली आर्मी यूनिफॉर्म और फर्जी पहचान पत्र बरामद किया है।
उपायुक्त शाहदरा प्रशांत गौतम ने गुरुवार को बताया कि एक सितंबर को पीसीआर कॉल के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई। शिकायतकर्ता दामिनी ने बताया कि वह नोएडा में मेडिकल स्टोर चलाती हैं। शादी समारोह में रिश्तेदार के माध्यम से उनकी मुलाकात दीपांशु से हुई थी, जिसने खुद को लेफ्टिनेंट बताया था। वह कई बार आर्मी यूनिफॉर्म पहनकर उनसे मिला और भरोसा जीतकर अलग-अलग बहाने बनाकर उससे करीब 70 हजार रुपए लिए।
संदेह होने पर दामिनी ने पुलिस को बुलाया और आरोपी की असलियत सामने आयी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कभी एनडीए परीक्षा दी थी लेकिन पास नहीं हो सका। सच बताने से डरकर उसने फर्जी चयन सूची और नियुक्ति पत्र बनाकर परिजनों तक को धोखा दिया और घर छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से कई नकली दस्तावेज और यूनिफॉर्म की तस्वीरें भी बरामद की हैं। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
राज्य सरकार अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत - झाबर सिंह खर्रा
मदद न मिलने पर भाई ने बाथरूम में बहन का किया अंतिम संस्कार, दिल दहला देने वाली घटना
नकली नोट पर ‘मेड इन इंडिया’ की मुहर, दाऊद इब्राहिम के गुर्गों की नई चाल
ग्लोबल मार्केट में उछाल, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से एशिया में तेजी
बाबा साहेब भारतीय संस्कृति में रचे—बसे मूल्यों से जुड़े महामना थे: राज्यपाल
भेदभाव पर सख्त टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने योग्यता छूट से वंचित कर्मचारी को दी राहत
राज्यपाल ने बाबा साहेब अम्बेडकर को श्रद्धा—सुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्श अपनाने का किया आह्वान
GTRI की मांग—QCO टेस्टिंग फीस तय करे सरकार, MSME पर बढ़ा बोझ