‘बागी 4’ पर अक्षय कुमार का रिएक्शन: टाइगर श्रॉफ का एक्शन धमाका बताया
मुंबई: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म ‘बागी 4’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ गई थी और वो बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म रिलीज हो चुकी है। इस बीच अब अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘बागी 4’ के लिए टाइगर श्रॉफ को शुभकामनाएं दी हैं।
अक्षय ने दी शुभकामनाएं
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘बागी 4’ से संबंधित एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में अक्षय ने टाइगर श्रॉफ और फिल्म की बाकी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। अक्षय ने अपनी स्टोरी में टाइगर श्रॉफ और सुनित मोरारजी की एक फोटो साझा की है। अक्षय ने लिखा, ‘बागी 4 का शोर सुनाई दे रहा है। फुल ऑन एक्शन वाला हंगामा। मेरे दोस्त साजिद नाडियाडवाला, टाइगर श्रॉफ और सुनित मोरारजी को हार्दिक शुभकामनाएं। स्क्रीन पर आग लगा दो।’
‘बड़े मियां छोटे मियां 2’ में साथ नजर आए थे अक्षय-टाइगर
अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां 2’ में काम किया है। यह एक एक्शन फिल्म है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। लेकिन बीते दिनों टाइगर श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इस फिल्म में काम करके काफी अच्छा लगा था और फिल्म के सेट पर अक्षय समेत कई लोग उनके दोस्त बन गए।
एक्शन व वॉयलेंस से भरपूर है फिल्म
‘बागी 4’ टाइगर श्रॉफ की बागी फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। इस फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त, हरनाज कौर संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े और सौरभ सचदेवा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इस फिल्म में एक जबरदस्त एक्शन और वॉयलेंस देखने को मिल रहा है, जिसके चलते ‘बागी 4’ को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म का निर्देशन ए हर्षा ने किया है।
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
हाई कोर्ट ने तलाक याचिका की खारिज, कहा- मामूली वैवाहिक विवाद मानसिक क्रूरता नहीं