हाथरस में प्रेम विवाद: नाराज पति चलती ट्रेन के सामने खड़ा, बीच-बचाव करने पर पत्नी उलझी दूसरे युवक से
हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पति पत्नी के बीच हुए विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया। पत्नी से नाराज पति आत्महत्या के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। वहीं पीछे-पीछे पत्नी भी बच्चे के साथ मौके पर पहुंच गई। रेलवे ट्रैक पर पति-पत्नी के बीच हंगामा देखा मौके पर स्थानीय और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पत्नी की लाख कोशिश के बाद भी जब पति रेलवे ट्रैक से हटने को तैयार नहीं हुआ तो मौके पर मौजूद एक युवक ने उसकी पिटाई कर दी। इस पर पत्नी भड़क गई और पति को पीटने वाले युवक से उलझ गई।
रेलवे ट्रैक पर हंगामा होता देख गेट मेन भी मौके पर पहुंच गया। बमुश्किल रेलवे ट्रैक पर मौजूद लोगों को वहां से हटाया। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव कंचना के पास रेलवे फाटक के पास का बताया जा रहा है। यहां पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद पति ने आत्महत्या का प्रयास किया। युवक पत्नी से विवाद के बाद रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। सामने से आती हुई ट्रेन को देखकर आसपास के लोग उसे बचाने दौड़ पड़े। वहीं रेलवे ट्रैक पर हंगामा देखे रेलवे क्रॉसिंग फाटक का गेटमैन भी मौके पर पहुंच गया। गेटमैन ने ट्रैक पर हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
जब लोगों के समझाने के बावजूद युवक नहीं माना तो भीड़ में मौजूद एक युवक ने महिला के पति और उसके साथ मौजूद युवक की पिटाई कर दी और रेलवे ट्रैक से हटाया। वहीं दूसरे युवक के हाथों अपने पति की पिटाई देख पत्नी भी भड़क गई और पीटने वाले युवक से उलझ गई। काफी देर हंगामे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पति और पत्नी दोनों को समझाया कि सार्वजनिक स्थान पर विवाद उचित नहीं है। वायरल वीडियो शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है। वहीं इस पूरे मामले की वीडियो वायरल होने के बाद हाथरस पुलिस ने थाना मुरसान पुलिस को मामले की जांच कर उचित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना