बीकानेर में अलसुबह ताबड़तोड़ फायरिंग: कांग्रेस नेता और कारोबारी के घर निशाना, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
बीकानेर: शहर में मंगलवार तड़के गैंगस्टर्स ने पुलिस और प्रशासन को एक बार फिर खुली चुनौती दे दी। कांग्रेस नेता धनपत चायल और व्यापारी सुखदेव चायल के घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। अचानक गूंजे गोलियों के शोर से आसपास का इलाका दहल उठा और लोग दहशत में आ गए।
गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर दी धमकी
इस वारदात की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली। पोस्ट में उसने धमकी देते हुए लिखा, 'लाइन पर नहीं आया तो अब सीधे सीने पर गोली मारेंगे।' इस संदेश के बाद वारदात ने और गंभीर रूप ले लिया है।
पुलिस ने जताई थी आशंका, दो दिन बार ही फायरिंग
महज दो दिन पहले ही बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया था। उसी समय यह आशंका जताई गई थी कि शहर में गैंगस्टर किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। मंगलवार सुबह हुई गोलीबारी ने उस आशंका को सच साबित कर दिया।
पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही बीकानेर पुलिस हरकत में आई। एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बीकानेर एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं।
सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर, कानून व्यवस्था पर सवाल
पुलिस की शुरुआती जांच में घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से अहम फुटेज मिले हैं। इनमें दो हमलावर साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। लगातार सामने आ रही गैंगवार और फायरिंग की घटनाओं ने बीकानेर शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में भय का माहौल है और प्रशासन पर सुरक्षा बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है।
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा