कोटा के प्लेटफार्म नंबर 2 की गाड़ियां 10 अक्टूबर तक सोगरिया स्टेशन पर शिफ्ट, रेल यात्रियों को झेलनी पड़ेगी असुविधा
कोटा: दिल्ली-मुंबई रूट पर राजस्थान में स्थित कोटा स्टेशन को रिनोवेट किया जा रहा है। नए सिरे से स्टेशन को मूर्त रूप दिया जा रहा है। आधुनिक सुख-सुविधाएं यहां पर बढ़ाई जा रही है। करोड़ों रुपए का विकास यहां पर चल रहा है। ऐसे में इस वर्क को देखते हुए कोटा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर आने वाली गाड़ियों को कुछ दिनों के लिए बगल वाले स्टेशन सोगरिया पर शिफ्ट किया गया है। कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने कहा कि यह फैसला रेलवे ने लिया है और आज 10 सितंबर से 4 अक्टूबर तक यह व्यवस्था की गई है। ऐसे में रेल यात्री इस और जरूर ध्यान दें ताकि परेशानी से बच सके। 25 दिनों तक कुछ गाड़ियों के संचालन में आंशिक परिवर्तन और मार्ग परिवर्तन होगा।
ट्रेनों के आने जाने वाले स्टेशनों के स्थान परिवर्तित
1) गाड़ी संख्या 11604 बीना–कोटा एक्सप्रेस आज से 4 अक्टूबर तक कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। सोगरिया–कोटा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
2) गाड़ी संख्या 61621 कोटा–सवाई माधोपुर मेमू आज से 4 अक्टूबर तक कोटा की बजाय सोगरिया स्टेशन से रवाना होगी। कोटा-सोगरिया के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। (सोगरिया स्टेशन पर रवाना होने का समय शाम 7:25 बजे)
3) गाड़ी संख्या 19812 इटावा–कोटा एक्सप्रेस कल रात से 3 अक्टूबर तक कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। सोगरिया–कोटा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
4) गाड़ी संख्या 22984 इंदौर–कोटा एक्सप्रेस आज से 4 अक्टूबर तक कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। सोगरिया–कोटा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
5) गाड़ी संख्या 61634 बीना–कोटा मेमू आज से 04 अक्टूबर तक कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। सोगरिया–कोटा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलगाड़ियां
1) गाड़ी संख्या 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस आज से 03 अक्टूबर तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय सोगरिया–कोटा चंबल केबिन–गुड़ला मार्ग से संचालित होगी। (सोगरिया स्टेशन पर आने-जाने का समय देर रात 2:10/2:20 बजे)
2) गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस आज से 04 अक्टूबर तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया मार्ग से संचालित होगी। (सोगरिया स्टेशन पर आने-जाने समय रात 11:30/11:40 बजे)
3) गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस आज से 03 अक्टूबर तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय सोगरिया–कोटा चंबल केबिन–गुड़ला मार्ग से संचालित होगी। (सोगरिया स्टेशन पर आने-जाने समय सुबह 6:35/6:45 बजे)
4) गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस आज से 04 अक्टूबर तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया मार्ग से संचालित होगी। (सोगरिया स्टेशन पर आने-जाने समय रात 9:50/10:00 बजे)
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा