अंकिता लोखंडे के पति विक्की का खुलासा – हादसे के बाद चारों तरफ सिर्फ खून ही खून
मुंबई: टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति और बिजनेसमैन विक्की जैन हाल ही में एक दुर्घटना के शिकार हो गए थे। जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती हुए। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। अब विक्की जैन ने अपने साथ हुई घटना की दर्दनाक कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि हादसे से वक्त इतना खून था कि मेरे कपड़े और वॉशरूम सब खून से सने हुए थे।
कैसे हुई घटना?
विक्की जैन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की। उन्होंने बताया, "यह एक सामान्य दिन था, मैं छाछ का गिलास उठा रहा था कि अचानक वह फिसल गया। मैंने उसे इतनी जोर से पकड़ा था कि गिलास मेरे हाथ में ही टूट गया और मेरी हथेली और बीच वाली उंगली बुरी तरह कट गई। यह मेरे साथ हुआ अब तक का सबसे बुरा हादसा था।"
कपड़े खून से सने हुए थे…
आगे उन्होंने कहा, " इतना खून था कि मेरे कपड़े और वॉशरूम सब खून से सने हुए थे। मुझे एहसास हुआ कि मुझे हिम्मत रखनी होगी वरना अंकिता और भी ज्यादा परेशान हो जाएगी।"
अंकिता ने संभाली जिम्मेदारी
विक्की जैन ने पत्नी अंकिता के बारे में कहा, "उन्होंने अस्पताल और घर दोनों जगह जिम्मेदारी संभाली। मेरी मां बिलासपुर में थीं, इसलिए अंकिता ही मेरा एकमात्र सहारा थीं। मैं उन्हें रोते हुए देख सकता था, लेकिन जब उन्होंने मुझसे कहा, 'विक्की, तुम जल्द ही ठीक हो जाओगे,' तो मुझे राहत मिली। उनके लिए, यह सब बुरी नजर का मामला है , वह एक मंदिर से दूसरे मंदिर भागती रही हैं।’
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर 2021 में शादी की थी।अंकिता और विक्की को आखिरी बार साथ में 'लाफ्टर शेफ्स 2' में देखा गया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव