मिराय की ताबड़तोड़ कमाई से हिला बॉक्स ऑफिस, डेमन स्लेयर और लोका ने भी मचाया जलवा
मुंबई: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में दिखाई जा रही है। इस लिस्ट में एक्शन, हॉरर, रोमांस, ड्रामा जैसी जॉनर की फिल्में शामिल हैं। वीकएंड बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए अच्छा साबित होता नजर आया। 'मिराय' ने अपने तीसरे दिन कमाल किया, जापानी एनिमे फिल्म 'डेमन स्लेयर' का भी जादू बरकरार रहा। इसके अलावा 'बागी 4', 'द कॉन्ज्यूरिंग', 'लोका' जैसी फिल्मों के भी कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली है। जानिए अन्य फिल्मों का हाल।
मिराय
तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराय' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बीते दिन रविवार को 16.25 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया। वहीं इसने शनिवार को 15 करोड़ रुपये कमाए थे। 'मिराय' ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 44.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म में तेज सज्जा के अलावा मांचू मनोज भी मौजूद हैं, जो खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।
डेमन स्लेयर
जापानी एनिमे फिल्म डेमन स्लेयर का भी शानदार क्रेज है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत करते हुए 13 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म ने बीते दिन रविवार को 14 करोड़ रुपये के आस-पास का कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म ने तीन दिनों में भारत में कुल 40.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
एक चतुर नार
दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश अभिनीत फिल्म ‘एक चतुर नार’ ने ओपनिंग डे पर बहुत धीमी शुरुआत की थी। इस फिल्म के कलेक्शन में शनिवार के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने रविवार को सिर्फ 78 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने शनिवार को 80 लाख रुपये कमाए थे। इस हिसाब से फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 2.18 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
बागी 4
टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'बागी 4' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने रविवार को 2.15 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने शनिवार को 1.85 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘बागी 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल 49.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज कौर सिंधू जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
द बंगाल फाइल्स
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ तमाम विवादों के बाद 5 सितंबर को को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में कामयाब नहीं हो पाई। इस फिल्म ने रविवार को 1.15 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने शनिवार को भी 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। 'द बंगाल फाइल्स' ने अभी तक 14.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
द कान्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स
हॉलीवुड की पॉपुलर हारर फ्रेंचाइजी द कॉन्ज्यूरिंग का अंतिम भाग ‘द कान्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स’ भी थिएटर्स में 5 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की थी। फिल्म ने रविवार यानी कि 10वें दिन 3.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि इसने शनिवार को 2.95 करोड़ रुपये कमाए थे। 'द कॉन्ज्यूरिंग' ने अभी तक कुल 75.04 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
लोका चैप्टर 1
कल्याणी प्रियदर्शन अभिनीत 'लोका चैप्टर 1’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने रविवार को 6.85 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने शनिवार को 6.65 करोड़ रुपये कमाए थे। इस मलयालम फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 119.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
क्या रही अन्य फिल्मों की कमाई?
इन फिल्मों के अलावा सिनेमाघरों में कुछ और फिल्में भी शामिल हैं। एक ओर जहां ‘हीर एक्सप्रेस’ ने रविवार को 76 लाख रुपये कमाए। वहीं ‘मन्नू क्या करेगा?’ ने 26 लाख रुपये कमाए।
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव