‘लोका’ हिट हुई तो डायरेक्टर ने दी चेतावनी – सुपरहीरो फिल्मों की सफलता हमेशा गारंटी नहीं
मुंबई: निर्देशक जीतू जोसेफ अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिराज' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसमें आसिफ अली और अपर्णा बालमुरली मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में मीडिया से बातचीत में, निर्देशक ने कल्याणी प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर सुपरहीरो फिल्म 'लोका चैप्टर 1' की सफलता पर बात की और सिनेमा में जल्द ही खत्म होने जाने वाले चलन के प्रति आगाह किया।
'लोका' से गलत सबक न ले लें
जीतू ने कहा कि 'लोका' की सफलता मलयालम सिनेमा के लिए एक अहम मौका है। उन्होंने फिल्म निर्माताओं को सुपरहीरो शैली को महज एक चलन मानकर न अपनाने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा 'अब लोका ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। मेरी एकमात्र समस्या यह है कि लोग उस फिल्म की सफलता से गलत सबक न लें। अब, सभी को आंख मूंदकर सिर्फ सुपरहीरो फिल्में ही नहीं बनानी चाहिए। वे पहले ही वह फिल्म बना चुके हैं। हम नहीं चाहते कि लोग अब सफल फिल्मों का अनुसरण करें और लगातार सिर्फ सुपरहीरो फिल्में ही बनाएं। हर तरह की फिल्में होनी चाहिए।'
निर्मातोओं को सलाह
जीतू जोसेफ ने अपनी राय साझा की कि कैसे इंडस्ट्री को अलग-अलग स्क्रिप्ट के साथ प्रयोग करने के लिए खुला होना चाहिए और एक ही शैली तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा 'अगर आप एक फिल्म निर्माता हैं और आपके पास किसी ड्रामा या कॉमेडी की कहानी है, तो आपको उसे मनोरंजक फिल्म के रूप में बनाना आना चाहिए; आखिरकार यही मायने रखता है। दर्शक होने के नाते, आप फिल्म में मनोरंजन की तलाश में होते हैं, है ना? अगर निर्देशक स्क्रिप्ट पर काम करता है और उसे आकर्षक बनाता है, तो मेरा पूरा विश्वास है कि हर तरह की फिल्में धमाल मचाएगी।'
जीतू का काम
बारद्वाज रंगन को दिए एक पूर्व साक्षात्कार में, जीतू जोसेफ ने पुष्टि की थी कि वह अक्टूबर में दृश्यम फ्रैंचाइजी की बहुप्रतीक्षित तीसरी फिल्म, दृश्यम 3, की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में मोहनलाल और मीना पहले दो भागों की अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए दिखाई देंगे।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक