इंजीनियरिंग स्टूडेंट से वर्ल्ड चैंपियन तक का सफर, 22 की उम्र में रचा इतिहास
नई दिल्ली: 22 साल की उम्र अच्छे-अच्छों को ये समझने में बीत जाती है कि जीवन में करना क्या है? मगर उसी उम्र में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले एक लड़के ने इतिहास रचा है. वर्ल्ड चैंपियन बनकर भारत का नाम रोशन किया है. चीन में उसके दम से भारत का राष्ट्रगान बजा है तो इसलिए क्योंकि उसने वहां चल रही स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है. वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे बड़े मंच पर स्केटिंग का गोल्ड जीतने वाले 22 साल के आनंदकुमार वेलकुमार पहले भारतीय बन गए हैं. कमाल पर कमाल ये है कि स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के सीने पर अपनी शानदार कामयाबी की सुनहरी स्क्रिप्ट लिखने के लिए आनंदकुमार वेलकुमार ने इंजीनियरिंग डे को चुना. इस भारतीय इंजीनियर ने 15 सितंबर को हुए इवेंट में गोल़्ड मेडल अपने नाम किया.
आनंदकुमार वेलकुमार बने स्केटिंग में वर्ल्ड चैंपियन
चीन में परचम लहराकर पूरी दुनिया को भारत के दम से रूबरू कराने वाले आनंदकुमार वेलकुमार ने कम्प्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की पढ़ाई है. वो तमिलनाडु के पास एक छोटी सी जगह ग्यूनडी से आते हैं. 22 साल के इस इंजीनियर खिलाड़ी ने स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के 1000 मीटर स्प्रिंट इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. उन्होंने 1:24.924 का समय निकालकर वर्ल्ड चैंपियनशिप का ताज अपने सिर पर पहना.
वर्ल्ड चैंपियनशिप में 2 मेडल किए अपने नाम
स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में आनंदकुमार वेलकुमार का ये दूसरा मेडल रहा. गोल्ड मेडल जीतने के एक दिन पहले ही उन्होंने स्केटिंग के 500 मीटर स्प्रिंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, जो कि सीनियर लेवल पर इस खेल में भारत का पहला वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल था.
जूनियर कैटेगरी में कृष शर्मा बने वर्ल्ड चैंपियन
22 साल के आनंदकुमार वेलकुमार से पहले कृष शर्मा ने भारत को जूनियर स्केटिंग इवेंट के 1000 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड जीता था. ऐसा कर कृष भी जूनियर लेवल पर गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने थे. इस तरह भारत ने स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के 1000 मीटर स्प्रिंट में जूनियर और सीनियर दोनों ही इवेंट का गोल्ड अपने नाम किया है.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक