“राहुल के पास सिर्फ राष्ट्रविरोधी बम” - UP महिला आयोग उपाध्यक्ष बोलीं
लखनऊ: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया हाइड्रोजन बम वाले बयान पर सियासत गरमा गई है। इस पर बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
अपर्णा यादव ने कहा, “मुझे लगता है कि इस तरह के बयान राहुल गांधी को शोभा नहीं देते। वो कोई ओपेनहाइमर तो हैं नहीं, जिन्होंने बम बनाना सीखा हो। ऐसे बयान केवल राष्ट्रविरोधी मानसिकता को दर्शाते हैं। राहुल गांधी ऐसी पार्टी से आते हैं जिसका इतिहास ही राष्ट्रविरोध से जुड़ा है। कांग्रेस ने आज तक देश के लिए कुछ नहीं किया, सिवाय विरोध और नकारात्मक राजनीति के।”
“आए दिन देते हैं बेतुके बयान”
अपर्णा यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “वो हमारी पार्टी पर वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, जो पूरी तरह बेबुनियाद है। आए दिन उनके बेतुके बयान सामने आते रहते हैं। वह चुनाव आयोग जैसे संस्थान पर सवाल उठाते हैं, जबकि चुनाव आयोग इस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है। उस पर इस तरह के आरोप दुर्भाग्यपूर्ण हैं।”
“कांग्रेस का इतिहास सिर्फ चोरी और घोटालों से भरा”
अपर्णा यादव ने आगे कहा, “राहुल गांधी इतने वर्षों से राजनीति में हैं, फिर भी सही तरीके से बयान देना नहीं सीख पाए। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसने देश में सबसे ज्यादा कांड और भ्रष्टाचार किए हैं। आप गूगल पर सर्च कर लीजिए, कांग्रेस का इतिहास सिर्फ चोरी और घोटालों से भरा हुआ है।”
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग