मैहर मंदिर पर विवादित पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, मां शारदे को गौतम बुद्ध बताने पर मचा बवाल
सतना: विंध्यांचल की पहाड़ियों पर स्थित विश्वप्रसिद्ध मां शारदा धाम आस्था का केंद्र माना जाता है। नवरात्रि के शुभ अवसर पर जब लाखों श्रद्धालु मैहर पहुंच रहे हैं, इसी बीच एक युवक की विवादित सोशल मीडिया पोस्ट ने माहौल को गर्मा दिया। युवक ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दावा किया कि मैहर मंदिर में विराजमान मां शारदा की प्रतिमा वास्तव में एक बौद्ध मूर्ति है। इस पोस्ट के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया पर किया विवादित पोस्ट
दरअसल, मामला नागौद थाना क्षेत्र के पतवारा गांव का है। यहां के निवासी प्रदीप मौर्या ने अपने अकाउंट से यह विवादित पोस्ट साझा की। उसने अपने साझा पोस्ट में लिखा था कि मैहर मंदिर में विराजमान मां शारदा की प्रतिमा गौतम बुद्ध की मूर्ति है, न कि शक्ति स्वरूपा मां शारदा की।
थाने में दर्ज हुई शिकायत, सबूत भी सौंपे
शनिवार को बड़ी संख्या में लोग नागौद थाने पहुंचे और प्रदीप मौर्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। लोगों ने पुलिस को पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स और लिंक भी उपलब्ध कराए। उनका कहना था कि इस तरह की पोस्ट धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने वाली है और इसके लिए कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई। जांच के दौरान यह पाया गया कि पोस्ट सचमुच प्रदीप मौर्या ने ही की थी और उसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बातें लिखी गई थीं।इसके बाद रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
युवक पहले भी कर चुका है ऐसे पोस्ट
जानकारी मुताबिक प्रदीप मौर्या पहले भी कई बार हिंदू देवी-देवताओं और खासकर ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणियां कर चुका है। उस समय लोगों ने उसे नजरअंदाज कर दिया था ताकि कोई बड़ा विवाद न हो लेकिन इस बार मामला अत्यधिक संवेदनशील था।
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
हाई कोर्ट का सरकार से सवाल, 105 KM दूर से पानी ला सकते हैं तो 5 KM अतिक्रमण क्यों नहीं हटता?
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
गाली-गलौज से भड़का विवाद, शराब के नशे में पति की मौत का मामला
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?