बीजेपी नेता की फिसली जुबान पर कांग्रेसियों का सख़्त जवाब, गंगा-शिप्रा का जल लेकर पहुंचे पार्टी कार्यालय
उज्जैन: महाकाल की नगरी उज्जैन में एक बार फिर से बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन भी किया है। बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बीजेपी ऑफिस पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शन को देखते हुए बीजेपी के नेता भी वहां जमा हो गए। इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में जमकर नारेबाजी हुई। प्रशासन की टीम भी बड़ी संख्या में मौजूद थी। इसलिए विवाद की स्थिति नहीं बनी और जल्द ही मामला शांत हो गया।
यह है विवाद की वजह
दरअसल, पूरा घटनाक्रम इस प्रकार है कि 10 सितंबर को फ्रीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त जिला पदाधिकारी के स्वागत का कार्यक्रम था। इस आयोजन में भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने भाषण दिया । इस भाषण में उन्होंने कांग्रेस का सत्यानाश हो बोलने की जगह धर्म का नाश हो बोल दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हुआ। इस वीडियो को कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया।
कांग्रेस ने किया विरोध
भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल के भाषण के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शहीद पार्क पर उनका पुतला फूंका और फिर रैली के रूप में भाजपा कार्यालय पहुंचे। यह रैली कांग्रेस विधायक महेश परमार और जिला अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में निकली। जैसे ही रैली भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के चौराहा पर पहुंची तो यहां बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन का अमला तैनात था । रैली को रोक दिया गया।
इसी बीच भाजपा कार्यालय के नीचे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता पहुंच गए। दोनों पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस के नेता अपने साथ गंगाजल, शिप्रा जल और गोमूत्र लेकर आए थे। उनका कहना था कि हम इसे भाजपा कार्यालय में छिड़कना चाहते हैं। हालांकि प्रशासन की टीम ने कांग्रेसियों की सभी धार्मिक सामग्री अपने पास ले ली। कहा कि इसे हम उचित जगह भिजवा देंगे। तब जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता माने और फिर चले गए।
उज्जैन में बीजेपी और कांग्रेस में ठनी, 'धर्म का नाश हो' पर है पूरा विवाद
कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने पहले महाकाल की प्रसाद को जूठा किया था और हमें पूरे देश में लज्जित किया। इसी अध्यक्ष ने आज धर्म का नाश हो कहा है। यह भी शर्म की बात है, लज्जा आती है । हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि ऐसे अधर्मी पापी भाजपा के अध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए। वहीं, प्रदर्शन कर रहे भाजपा के जिला महामंत्री जगदीश पांचाल ने कहा कि कांग्रेस सनातन को मिटाने वाली पार्टी है और आज यह यहां सनातन की पैरवी करने आए हैं । इनका न राम मंदिर में विश्वास रहा न रामसेतु में। ऐसे कांग्रेसियों का स्वागत हम बोली और गोली दोनों से करने को तैयार हैं।
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
हाई कोर्ट का सरकार से सवाल, 105 KM दूर से पानी ला सकते हैं तो 5 KM अतिक्रमण क्यों नहीं हटता?
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
गाली-गलौज से भड़का विवाद, शराब के नशे में पति की मौत का मामला
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?