पंजाब में आई बाढ़ से हुआ 20,000 करोड़ का नुकसान...पीएम मोदी ने दिए 1600 करोड़
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला
नई दिल्ली। पंजाब में आई बाढ़ ने पूरे राज्य में त्राहिमाम-त्राहिमाम मचा दिया था। नदियां पूरे उफान पर थीं, सड़कें तालाब बन गईं और इससे कई लोगों के सिर पर से छत भी छिन गई। पंजाब में बारिश ने भयंकर तबाही मचाई, जिसका मंजर पूरे देश ने देखा। हालांकि, अब लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब की बाढ़ पर सवाल खड़े किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया था। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कहना है कि यह पैकेज पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, पंजाब को बाढ़ की वजह से करीब 20,000 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसके बाद प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1600 करोड़ का प्रारंभिक राहत पैकेज पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है। सच बताए कि ये ऊंट के मुंह में जीरे के सामना है।
राहुल गांधी ने कहा, लाखों घर उजड़ गए, 4 लाख एकड़ से ज्यादा की फसल बर्बाद हो गई और बड़ी संख्या में जानवर बहे हैं। फिर भी पंजाब के लोगों ने अद्भुत हिम्मत और जज्बा दिखाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे फिर पंजाब को खड़ा करने और उन्हें बस सहारे और मजबूती की जरूरत है।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी से एक और राहत पैकेज जारी करने की अपील की है। राहुल गांधी ने कहा, मैं पीएम मोदी से फिर से आग्रह करता हूं कि तुरंत एक व्यापक राहत पैकेज जारी किया जाए। राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में पंजाब का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें डराने वाला मंजर देखा जा सकता है। हजारों किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं, कई लोगों के घर उजड़ गए। इस वीडियो में राहुल गांधी के पंजाब दौरे की भी झलक देखी जा सकती है।
आज इन 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इंदौर-भोपाल में भी बरसेंगे बादल
कच्चा तेल, बॉन्ड यील्ड और ग्लोबल संकेतों से बाजार पर दबाव, निवेशक क्या करें?
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
'इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं', सरकार और CJP के बीच आज निर्णायक वार्ता
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अनोखा नजारा, दिल्ली में अफगानिस्तान होगा मेजबान
फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड लोन पर विधानसभा में हंगामा, जांच की मांग तेज
स्विगी के शेयरों पर दबाव, कंपनी के बड़े ऐलान के बाद निवेशकों ने बेचे स्टॉक
इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर ने धोनी को पीछे छोड़ा, पहली जीत की हर ओर चर्चा
फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख