क्रिकेट जगत में चर्चा: अभिषेक शर्मा को लेकर सामने आई बड़ी वजह
नई दिल्ली: पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाड़ी एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा के पीछे पड़े हैं. आप सोच रहे होंगे भला वो क्यों? ये दरअसल पाकिस्तान और श्रीलंका के वो खिलाड़ी हैं, जो इस T20 एशिया कप में अभिषेक शर्मा वाला ही काम कर रहे हैं. अब जब काम एक जैसा होगा तो एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ तो रहेगी ही. बस उसी बात को लेकर पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा के पीछे पड़े हैं.
अभिषेक के पीछे पड़े पाक-श्रीलंका के ये खिलाड़ी?
अब सवाल है कि वो काम क्या है, जो इनके बीच एक जैसा है. दूसरा, पाकिस्तान और श्रीलंका के लिए वो खिलाड़ी कौन हैं, जो अभिषेक शर्मा के पीछे पड़े हैं? एशिया कप 2025 में काम की बात करें तो वो अपनी-अपनी टीमों के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने से जुड़ा है. जैसे अभिषेक शर्मा ने अब तक भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. वैसे ही पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान हैं और श्रीलंका के लिए वो नाम पाथुम निसंका का है. इन तीनों खिलाड़ियों के बीच रनों की रेस दिलचस्प इसलिए भी है क्योंकि यही टूर्नामेंट के हाईएस्ट रनगेटर भी हैं.
एशिया कप 2025 में अब तक का रिपोर्ट कार्ड
अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में अब तक खेले 4 मैच की 4 पारियों में 208 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 12 छक्कों के साथ 173 रन बनाए हैं. वहीं इस लिस्ट में दूसरा नाम श्रीलंका के पाथुम निसंका का है, जिन्होंने अब तक खेली 4 पारियों में 148.97 की स्ट्राइक रेट से 4 छक्कों के साथ 146 रन बनाए हैं. तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान, जिन्होंने अब तक 4 मैच की 4 पारियों में 101.53 की स्ट्राइक रेट से 6 छक्कों के साथ 132 रन बनाए हैं.
अभिषेक से आगे निकल सकते हैं निसंका और फरहान
अब देखा जाए तो निसंका और फरहान, अभिषेक शर्मा से ज्यादा दूर हैं नहीं. निसंका से अभिषेक बस 27 रन आगे हैं जबकि फरहान से 41 रन. यानी, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच जो मैच है, उसमें ये दोनों बड़ी पारी खेलकर अभिषेक शर्मा को फिलहाल के लिए पीछे छोड़ सकते हैं.
आज इन 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इंदौर-भोपाल में भी बरसेंगे बादल
कच्चा तेल, बॉन्ड यील्ड और ग्लोबल संकेतों से बाजार पर दबाव, निवेशक क्या करें?
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
'इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं', सरकार और CJP के बीच आज निर्णायक वार्ता
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अनोखा नजारा, दिल्ली में अफगानिस्तान होगा मेजबान
फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड लोन पर विधानसभा में हंगामा, जांच की मांग तेज
स्विगी के शेयरों पर दबाव, कंपनी के बड़े ऐलान के बाद निवेशकों ने बेचे स्टॉक
इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर ने धोनी को पीछे छोड़ा, पहली जीत की हर ओर चर्चा
फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख