अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC की नई कहानी: LDA के बाद निजी हाथों में जाएगा संचालन, 10 करोड़ की सालाना लीज पर सौदा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को निजी कंपनी को देने की तैयारी चल रही है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भी भेजा है। इसके मुताबिक, जेपीएनआईसी को 10 करोड़ रुपये सालाना की लीज पर निजी कंपनी को सौंपा जाएगा। वहीं लीज की शर्तों के मुताबिक पहले तीन सालों तक किराया नहीं लिया जाएगा। बता दें, जेपीएनआईसी अखिलेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट था। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समय-समय पर आवाज उठाते रहे हैं। इसी वजह से यह हमेशा चर्चा का विषय बना रहा है। इस अवधि में कंपनी को अधूरे निर्माण कार्य पूरे करने होंगे और इसका पूरा खर्च भी स्वयं उठाना होगा। शासन से मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। अब तक जेपीएनआईसी पर 821 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, जबकि इसकी अनुमानित लागत 860 करोड़ रुपये बताई जाती रही है। मौजूदा सरकार ने एलडीए से यह राशि 30 वर्षों में वसूलने की योजना बनाई है।
जेपीएनआईसी में सुविधाएं
जेपीएनआईसी अखिलेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल रहा है। इसका निर्माण 2013 में दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर की तर्ज पर शुरू हुआ था। इसका जिम्मा रियल एस्टेट कंपनी शालीमार को मिला था। परिसर कुल 18.6 एकड़ में फैला है। इसमें 107 कमरों का लग्जरी होटल, जिम, स्पा, सैलून, रेस्टोरेंट, 2000 सीटों वाला कन्वेंशन हॉल, ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल, सात मंजिला पार्किंग (591 गाड़ियों की क्षमता), जयप्रकाश नारायण म्यूजियम और 17वीं मंजिल पर हेलीपैड बनाया गया है।
एलडीए के बाद निजी कंपनी को सौंपने की तैयारी
दावा किया गया कि 2017 तक करीब 80 फीसदी निर्माण पूरा हो गया था, लेकिन बीजेपी सरकार बनने के बाद काम रोक दिया गया और गड़बड़ियों को लेकर जांच शुरू हुई। बता दें, बीते दिनों योगी सरकार ने पहले जेपीएनआईसी सोसायटी को भंग कर इसका संचालन और रखरखाव का जिम्मा एलडीए को सौंपा था। अब इसे निजी हाथों में देने की तैयारी हो रही है। वहीं सरकार के इस फैसले के बाद से जेपीएनआईसी को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव JPNIC को खरीदने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर एलडीए इसे बेचना चाहता है तो समाजवादी पार्टी इसे खरीदने के लिए तैयार है।
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल