राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- बेरोज़गारी और वोट चोरी एक-दूसरे से जुड़े मुद्दे
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बेरोज़गारी को देश के युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए इसे सीधे तौर पर वोट चोरी मामले से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव ईमानदारी से नहीं होंगे, तब तक बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार भी बढ़ते रहेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाय सिर्फ अपनी छवि चमकाने, सेलिब्रिटीज़ से प्रशंसा बटोरने और अरबपतियों के मुनाफे बढ़ाने में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा, कि भारत का युवा मेहनत करता है, सपने देखता है, लेकिन यह सरकार उसकी उम्मीदें तोड़ रही है। अब युवा न नौकरी की लूट सहेंगे, न वोट की चोरी। कांग्रेस नेता ने युवाओं से आह्वान किया कि असली लड़ाई सिर्फ नौकरियों की नहीं, बल्कि वोट चोरी के खिलाफ है। उन्होंने इसे देशभक्ति से जोड़ा और कहा कि भारत को बेरोज़गारी और वोट चोरी से मुक्त करना ही आज सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, कि जब कोई सरकार जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में आती है, तो उसका पहला कर्तव्य युवाओं को रोज़गार और अवसर देना होता है। लेकिन बीजेपी, उनके अनुसार, चुनाव ईमानदारी से नहीं जीतती बल्कि वोट चोरी और संस्थाओं को कैद करके सत्ता में बनी रहती है। उन्होंने बेरोज़गारी को 45 साल के उच्चतम स्तर पर बताया और भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार और पेपर लीक की घटनाओं को युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ी बाधा कहा। राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय आया है जब देशभर में युवाओं के बीच बेरोज़गारी और भर्ती घोटालों को लेकर आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण