हिंदू युवक से शादी करने पर नाराज़ भाई ने की बहन की हत्या की कोशिश, मुठभेड़ में महिला पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोचा
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में तमंचा लेकर बहन की हत्या करने पहुंचे भाई को महिला पुलिस कर्मियों ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी वन स्टॉप सेंटर पर बहन की हत्या करने के लिए तमंचा लेकर पहुंचा था लेकिन उसकी गोली मिस हो गई। बहन की जान तो बच गई लेकिन जान बचाने के लिए भागे आरोपी भाई को मिशन शक्ति की महिला पुलिसकर्मियों ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा है आरोपी की बहन ने हिंदू परिवार में शादी कर ली जिसका विरोध आरोपी भाई कर रहा था आरोपी बड़ोत कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है जिसका नाम अनीश है। उसकी बहन ने एक हिंदू युवक से प्रेम किया और शादी कर ली। मामले की शिकायत बड़ोत कोतवाली में की गई थी बड़ोत कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया और कानूनी कार्रवाई के चलते उसको वन स्टॉप सेंटर बागपत में रखा गया था। मंगलवार को वन स्टॉप सेंटर पर आरोपी अनीश तमंचा लेकर पहुंचा और पुलिस सुरक्षा में मौजूद बहन पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि तमंचे से गोली नहीं चली गोली मिस हो गयी। तमंचा देखकर वहां अफरा तफरी मच गई। आरोपी अनीस मौके से फरार हो गया। मंगलवार की रात्रि सुल्तानपुर हटाना के पास मिशन शक्ति की महिला पुलिस कर्मियों ने आरोपी अनीश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
हुई मुठभेड़
एसपी बागपत सूरज कुमार राय प्रतिदिन पुलिस लाइन में पुलिस परेड करा रहे हैं और पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ उनको ट्रेनिंग भी दे रहे हैं जिसका नतीजा सामने आया है घटना के बाद उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों को ही आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद मिशन शक्ति की महिला टीम द्वारा आरोपी अनीश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।
तमंचा लेकर रेकी करता रहा आरोपी
आरोपी अनीश जिला अस्पताल के बाहर कई घंटे तक बहन की तलाश में था। आसपास की क्षेत्र की रेकी करने के बाद जैसे ही उसको मौका मिला उसने बहन पर फायर झोंक दिया, लेकिन गोली मिस हो गई। अनीस बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था जिसने हिंदू युवक से शादी कर ली थी।
एसपी ने दी जानकारी
बागपत एसपी सूरज कुमार राय का कहना है किशोरी पर आरोपी द्वारा तमंचा तानकर फायर करने का प्रयास किया गया था लेकिन गोली मिस हो गई। जिसके बाद मिशन शक्ति टीम को अनीश की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया। मंगलवार की रात्रि मिशन शक्ति की टीम आरोपी अनीश की तलाश कर रही थी जैसे ही अनीश मिशन शक्ति की टीम से टकराया अनीश ने टीम पर भी फायर झोंक दिया। महिला पुलिस कर्मियों के साथ उसकी मुठभेड़ हुई है जिसमें अनीश को पर में गोली लगी है और वह जिला अस्पताल में भर्ती है आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण