भीलवाड़ा राउंड टेबल ने हरनी पौधशाला में 100 पौधे रोपित किए हर पौधा एक जीवन और आक्सीजन का स्रोत है – जैन
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा राउंड टेबल बीआरटी 370 एवं बीएलसी 198 द्वारा हरनी पौधशाला में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में नीम और कचनार के लगभग 6 फीट ऊँचाई वाले 100 पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं है, बल्कि यह समाज में हरित संस्कृति और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देता है। हर पौधा एक जीवन, हर पेड़ आक्सीजन का स्रोत है।" उन्होंने राउंड टेबल को इस पहल के लिए सराहा और भविष्य में इस तरह के और अभियान चलाने की प्रेरणा दी।
विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू ने कहा कि नीम और कचनार जैसे पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं, बल्कि जीव-जंतुओं और मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी हैं।
राउंड टेबल बीआरटी 370 के अध्यक्ष मयंक काबरा और सचिव राघव समदानी ने मुख्य अतिथि जैन और विशिष्ट अतिथि जाजू का पौधा लगा हुआ गमला भेंट कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में राउंड टेबल के सदस्य कविश नाहर, हार्दिक बूबना, आदित्य जाजू, हर्ष पारीक, राघव मानसिंहका, अंकित लोढ़ा, विशाल धड़क, चैतन्य अग्रवाल, पलाश खेमका, सूची खेमका, खुशबू जैन, पलक मानसिंहका, भीलवाड़ा राउंड टेबल बीएलसी 198 की राधिका कानूनगो, श्रुति लोढ़ा सहित वन विभाग के रेंजर प्रशांत भट्ट, वनपाल चंद्रपाल सिंह, वनरक्षक कांताकंवर, सत्य प्रकाश एवं परमेंद्र सिंह उपस्थित थे। राउंड टेबल के अध्यक्ष मयंक काबरा ने बताया कि भीलवाड़ा राउंड टेबल द्वारा सभी पौधों की देखभाल की जाएगी।
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन