बिजली और गैस में राहत, यूपी सरकार का तोहफा
बिजली उपभोक्ताओं को अक्तूबर माह में बड़ी राहत मिलने जा रही है। जुलाई 2025 का ईंधन अधिभार शुल्क अक्तूबर में वसूला जाएगा, जो करीब 1.63 फीसदी कम होगा। इससे उपभोक्ताओं पर लगभग 113.54 करोड़ रुपये का आर्थिक भार कम होगा। प्रदेश में हर माह ईंधन अधिभार शुल्क तय होता है। ऐसे में जून 2025 का ईंधन अधिभार शुल्क 2.34 फीसदी सितंबर में वसूला जा रहा है। इसे जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। जबकि जुलाई का शुल्क अक्तूबर में वसूला जाएगा।
उज्ज्वला लाभार्थियों को दीवाली पर निशुल्क सिलिंडर मिलने का रास्ता साफ
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत होली-दीपावली अवसर पर 1 करोड़ 86 लाख लाभार्थी परिवारों को पिछले वर्ष की तरह ही दो निशुल्क एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में लाए गए प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। चालू वित्त वर्ष में इस पर 1385.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह निर्णय गरीब महिलाओं को राहत पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
एक्सप्रेसवे
कैबिनेट ने शुक्रवार को एक और लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को स्वीकृति दे दी। इसके निर्माण से प्रयागराज को मेरठ से जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेसवे और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के साथ ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे आपस में जुड़ जाएगा। 90.84 किमी लंबे फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का 548 दिनों में पूरा किया जाएगा और इसके निर्माण पर 7488 रुपये की लागत आएगी।
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बताया कि फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का सीधा लाभ प्रदेश के छह जिलों इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और हरदोई के लोगों को होगा। नंदी ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनेज 133-800 पर मिल कर समाप्त होता है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे व बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के मिलान बिंदु कुदरैल (जनपद इटावा) से गंगा एक्सप्रेसवे को वाया फर्रुखाबाद ग्रीन फिल्ड लिंक एक्सप्रेसवे के माध्यम से जोड़ने से एक्सप्रेसवे की ग्रिड बन जाएगी, जो प्रदेश की तरक्की में सहायक सिद्ध होगी।
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
स्कूल बस चालक की लापरवाही, बच्चों से भरी बस नदी में फंसी; मचा हड़कंप
बारिश बनी रेलवे के लिए आफत, पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित और रद्द
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित