राघव जुयाल ने लाइव देखा भारत-पाकिस्तान मैच कहा कमाल हो गया
मुंबई: एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद हर कोई उत्साहित है। सभी ने अपने-अपने तरीके से इस जीत का जश्न मनाया और टीम इंडिया को बधाई दी। अभिनेता राघव जुयाल ने भारत की इस शानदार जीत को दुबई में लाइव देखा। अब भारत की जीत के इस यादगार पल को देखने के बाद राघव काफी उत्साहित हैं और उन्होंने अपनी खुशी बयां की है।
राघव ने जताई खुशी
भारत के फाइनल में जीत के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए राघव ने इस पल को यादगार बताया। इस दौरान एएनआई से बात करते हुए राघव ने कहा, ‘आज बहुत अच्छा लगा। मैं अपने बच्चों को बताऊंगा कि मैं यह शानदार मैच देखने आया था। बिल्कुल कमाल हो गया।’ इस दौरान राघव के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। वो काफी उत्साहित नजर आए।
भारत ने 5 विकेट से दी पाकिस्तान को मात
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। यह नौवीं बार है जब भारत ने एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। भारत की इस जीत के हीरो स्पिनर कुलदीप यादव और बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा रहे।
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में हुई राघव की तारीफ
राघव जुयाल हाल ही में आर्यन खान के पहले शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आए थे। इस सीरीज में उन्होंने लक्ष्य लालवानी के दोस्त का किरदार निभाया है। सीरीज में राघव के काम की काफी तारीफ भी हुई है। इसके अलावा राघव साउथ स्टार नानी की आगामी फिल्म ‘द पैराडाइज’ में अहम भूमिका में नजर आएंगे।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
प्राइवेट आइलैंड पर जेफ्री एपस्टीन का बड़ा खुलासा, मस्जिद निर्माण का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
नशे पर बड़ा वार: 1745 करोड़ की कोकीन जब्त, मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट