एशिया कप का खिताब भारत के नाम, देशभर में खुशियों की लहर
नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया। रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की पूरी टीम 19.1 ओवर में केवल 146 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। तिलक वर्मा ने जुझारू पारी खेलते हुए 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए।
रिंकू ने लगाया जीत का चौका
भारत के लिए जीत का चौका रिंकू सिंह ने लगाया। रिंकू के चौका लगाते ही ड्रेसिंग रूम में भारतीय सदस्य और मैदान पर दर्शक खुशी से झूम उठे। मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपना जोश नियंत्रण में नहीं रख सके। जूझारू पारी खेलने वाले तिलक ने खुशी में बल्ला लहराया और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक बार फिर मुंह लटका कर खड़े रहे। भारत की पाकिस्तान पर इस टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी जीत है और सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने इस तरह पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगा दी है।
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! जून में 1 करोड़ 12 लाख रुपये की राहत
एमपी में मेहरबान मानसून, 60 घंटे से जारी बारिश; 17 जिलों में अलर्ट
महाकाल की शरण में पहुंचीं रूपाली गांगुली, भस्म आरती में हुईं शामिल
PM मोदी सख्त: पेपर लीक के आरोपियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट
सपा के वरिष्ठ नेता और पांच बार के विधायक आलमबदी नहीं रहे, 92 वर्ष की उम्र में निधन
खाटूश्यामजी से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, दो की दर्दनाक मौत
सावन में ओंकारेश्वर दर्शन का प्लान है? पहले पढ़ लें मंदिर प्रशासन का नया फैसला
DMRC अलर्ट: आज इन मेट्रो स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन, यात्रा से पहले देखें लिस्ट
राजस्थान में मानसून का प्रचंड कहर, ब्यावर में 9 इंच बारिश; दो दिन भारी से अतिभारी बरसात का अलर्ट