मधु किन्नर हत्या कांड का मास्टर शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की पिस्टल और जिंदा कारतूस
समाजसेवी मधु किन्नर हत्याकांड के ब्लाइंड मर्डर केस में कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले कुख्यात शूटर पवन कुमार गुर्जर को हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पर पहले से ही 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि 10 सितंबर को मधु किन्नर नीमराना के रीको औद्योगिक क्षेत्र में अपनी कार में बैठी थीं, तभी एक नकाबपोश बदमाश ने नजदीक से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया था।
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मुख्य शूटर पवन गुर्जर ने मधु किन्नर की हत्या करने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी ली थी। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बताया गया कि पवन गुर्जर पर झज्जर सिटी थाना क्षेत्र में पहले से ही हत्या, एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
एसपी बिश्नोई ने बताया कि इस हत्याकांड में पहले ही तीन आरोपियों नरेश उर्फ सोनिया, सीमा किन्नर और मोहम्मद जावेद उर्फ समीर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। मुख्य शूटर की गिरफ्तारी के बाद अब इस सनसनीखेज हत्याकांड की साजिश और मकसद पूरी तरह सामने आने की संभावना है।
गिरफ्तारी के लिए नीमराना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृताधिकारी के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई। लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को दबोच लिया गया। इस पूरे अभियान में पुलिसकर्मी मोहनलाल, बलदेव और रामसिंह की भूमिका को सराहनीय बताया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की पूछताछ में और भी कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
जयपुर के दो-दो वार्डों में भाजपा-कांग्रेस का कब्जा, अजमेर में किसने मारी बाजी?
करंट लगने से गई कंप्यूटर ऑपरेटर की जान, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का चक्काजाम
MP के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, 16 सितंबर को सीएम मोहन यादव बांटेंगे 7500 से ज्यादा स्कूटी
उज्जैन के गणेश मंदिर में उल्टा स्वास्तिक बनाने का राज, मन्नत पूरी होने से जुड़ी है खास मान्यता
शोले के ‘वीरू’ की तरह टावर पर चढ़ा युवक, कोरबा में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
मौसम का बदला मिजाज! कहीं धूप तो कहीं गरजेंगे बादल, इन शहरों में बारिश की चेतावनी
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, उज्जैन-ग्वालियर समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी