हार के बाद ड्रेसिंग रूम का नज़ारा: स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत पर कड़ी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली: महिला वर्ल्ड कप 2025 की दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया की उम्मीदों को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब उसने एक के बाद एक लगातार तीन मैच गंवा दिए. टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद इंग्लैंड से भी शिकस्त का सामना करना पड़ा. रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया आसानी से जीत सकती थी लेकिन स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद हालात पूरी तरह बदल गए और महज 5 रन से टीम हार गई. दिलचस्प बात ये है कि हार का पूरा ठीकरा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खराब शॉट सेलेक्शन पर फोड़ दिया और उन्होंने स्मृति मंधाना का नाम भी ले लिया. हरमनप्रीत कौर ने कहा कि मंधाना का आउट होना टर्निंग प्वाइंट रहा और वहां से चीजें बदल गई.
हरमनप्रीत ने मंधाना का नाम क्यों लिया?
स्मृति मंधाना 42वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुईं. जब ये बल्लेबाज आउट हुई तो भी भारत आसानी से मैच जीत सकता था क्योंकि दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष क्रीज पर थीं और दोनों काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं. 47वें ओवर तक ये दोनों भी आउट हो गईं और अंत में अनजोत और स्नेह राणा मैच को फिनिश नहीं कर पाईं. लेकिन हरमनप्रीत कौर ने कहा कि मंधाना का आउट होना टर्निंग प्वाइंट रहा. जबकि वो खुद उनसे पहले 70 रन बनाकर आउट हुई थीं. उन्होंने भी खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया था जिसके बाद हेड कोच अमोल मजूमदार उनसे काफी नाखुश दिखाई दिए. ड्रेसिंग रूम में वो उन्हें इशारे करते हुए कुछ कहते दिखे और वो गुस्से में और निराश नजर आ रहे थे.
मंधाना हो गईं इमोशनल
स्मृति मंधाना 88 रन बनाकर आउट हुईं और जब वो डगआउट में लौटीं तो वो काफी इमोशनल दिखाई दे रही थीं. हार के बाद तो वो और ज्यादा भावुक दिखाई दीं. मंधाना ने खुद भी मान लिया कि इस हार की जिम्मेदार वो हैं. मंधाना ने कहा, ‘मैं इसकी जिम्मेदारी लेती हूं. ये सब मेरे विकेट के साथ ही शुरू हुआ. हमारा शॉट सेलेक्शन बेहतर हो सकता था. हमें हर ओवर में 6 ही रन चाहिए थे. हमें खेल को और ज्यादा नीचे तक ले जाना चाहिए था.’ बता दें टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में पांच में से 2 ही मैच जीती है, 3 में उसे हार मिली है. लेकिन इसके बावजूद उसके पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है. टीम इंडिया अगर अपने अगले दो मैचों में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को हरा देगी तो उसका सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा.
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह