जापान को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री, साने तकाइची ने रचा इतिहास
डेस्क: जापान (Japan) में इतिहास दर्ज हो गया है. देश को उसकी पहली महिला प्रधानमंत्री (First Female Prime Minister) मिल गई है. जापान के निचली सदन ने मंगलवार को साने ताकाइची (Sanae Takaichi) को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुना है. यह लम्हा जापान के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.
64 वर्षीय कंजर्वेटिव नेता, जो चीन की आलोचना के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने 465-सदस्यीय सदन में 237 वोट हासिल किए और बहुमत से जीत दर्ज की. वो जापानी सम्राट नारुहितो से मिलने के बाद औपचारिक रूप से पद संभालेंगी. तकाइची जापान की पांचवीं प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं. वो प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा का स्थान लेंगी.
जापान में तकाइची की जीत इसीलिए भी काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि अभी तक देश में लगभग सभी अहम पदों पर पुरुष ही कमान संभाल रहे हैं. इसी के बाद महिला प्रधानमंत्री की जीत को काफी अहम माना जा रहा है. संसद में महिलाओं की संख्या काफी कम है. साथ ही देश की बड़ी कंपनियों में पुरुष ही लगभग सभी प्रमुख पदों पर कार्यरत हैं.
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV के सहारे आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
मॉनसून की मार से रेल यातायात प्रभावित, गुजरात में कई गाड़ियां देरी से चल रहीं
पेपर लीक विवाद के बीच राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा
सावन शुरू होने से पहले अंडों के दाम आसमान पर, रिटेल बाजार में बढ़ी कीमत
बारिश बनी रेल की रफ्तार में बाधा, यात्रियों को परेशानी, कई ट्रेनों पर असर
क्रूड ऑयल पर संकट का असर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का खतरा?