KBC 17 पर गूंजी संघर्ष की दास्तान, ठेला चलाने वाले पिता की बेटी ने बिग बी को किया इमोशनल
मुंबई: शो ‘केबीसी 17’ में कई प्रतियोगी आते हैं, जो अपने संघर्ष की कहानी अमिताभ बच्चन को सुनाते हैं। हालिया साझा किए गए एक प्रोमो में बिहार से संबंध रखने वाली प्रियंका कुमारी ‘केबीसी 17’ की हॉट सीट पर बैठीं। प्रियंका ने चाटा का ठेला लगाने वाले अपने पिता के स्ट्रगल को अमिताभ बच्चन को बताया। जिसे सुनकर अमिताभ ने प्रतियोगी के पिता की सराहना की।
पिता को सपोर्ट करना चाहती हैं प्रियंका कुमारी
‘केबीसी 17’ के प्रोमो में प्रियंका कुमारी अमिताभ बच्चन से कहती हैं, ‘मैं एक स्टूडेंट हूं, सिविल सेवा की तैयारी करती हूं। मैं चाहती थी कि कुछ भी हो अपना खर्चा खुद उठा सकूं। पापा के ऊपर बोझ न बनूं।’ वह आगे कहती हैं, ‘मैं ट्यूशन देती हूं जिससे कुछ कमाई हो सके, जिसमें मैं पापा को सपोर्ट कर सकूं।’
अमिताभ बच्चन ने की प्रतियोगी के पिता की तारीफ
ऑडियंस के बीच बैठे अपने पिता की तरफ इशारा करते हुए प्रियंका ने आगे कहा, ‘आज मेरे साथ जो आए हैं, वो मेरे जीवन के असली हीरो हैं। मेरे पापा। वह चाट का ठेला लगाते हैं। बाकी सभी को छुट्टी मिलती है, रविवार को छुट्टी मिलती है, त्योहारों पर मिलती है, लेकिन मेरे पापा कभी छुट्टी नहीं लेते हैं। धूप हो, बारिश हो, कोई भी मौसम हो, कुछ भी हो वो हमेशा काम पर जाते हैं। और उनकी मेहनत और उनका सपोर्ट आज मुझे यहां तक लेकर आया है।’
अमिताभ बच्चन ने प्रियंका कुमारी के पिता को देखकर कहा, ‘बेटी के बारे में आप इतना सोच रहे हैं, ये बहुत ही गर्व की बात है।’ आगे प्रियंका कुमारी के पिता ने बताया कि लोग कहते हैं कि बेटी को क्यों पढ़ा रहे हो लेकिन वह ऐसा नहीं सोचते हैं। वह कहते हैं, ‘देखिए, बेटी की वजह से ही मैं आज आप जैसी महान हस्ती को साक्षात देख पा रहा हूं।’
बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO जल्द, ग्रीन एनर्जी में दांव लगाने वालों के लिए बड़ा अवसर
पटाखा फैक्टरी विस्फोट में भारी तबाही, राहत-बचाव के दौरान मिले शवों के अवशेष
MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों तक फैला प्रदर्शन, इंदौर में ड्रोन से नजर
पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर बवाल, डीपफेक बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
डॉक्टरों की सलाह पर शबाना आजमी ने रोका विरोध प्रदर्शन, सामने आई बीमारी की वजह
बौंली में NEET पेपर लीक पर फूटा गुस्सा, कैंडल मार्च में उमड़ी भीड़
न्यूक्लियर डील, अब्राहम समझौता और ट्रंप की रणनीति, जानिए क्यों बढ़ा सऊदी पर दबाव