भारत को मिला पाकिस्तान से फायदा, वर्ल्ड कप का फाइनल अब इस जगह होगा
नई दिल्ली: महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत जब हुई तो फाइनल की जगह पक्की नहीं थी, लेकिन 21 अक्टूबर को जैसे ही साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराया, वैसे ही इस असमंजस से भी पर्दा उठ गया. पाकिस्तान की महिला टीम इस टूर्नामेंट से बाहर होने के साथ ही भारत को बड़ा फायदा करा गई. इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है और वो पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है.
क्या है पूरा मामला?
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन भारत और श्रीलंका में हो रहा है. हालांकि इस टूर्नामेंट का मेजबान भारत है, लेकिन पाकिस्तान की वजह से श्रीलंका को सह मेजबान बनाया गया था. इसकी वजह से केवल एक सेमीफाइनल का ही वेन्यू फिक्स था. दूसरा सेमीफाइनल और फाइनल कहां होगा? इसका फैसला पाकिस्तान की जीत पर निर्भर था, लेकिन अब ये टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. इसकी वजह से अब दोनों सेमीफाइनल और फाइनल भारत में ही होंगे. अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंची तो ये मुकाबले श्रीलंका में होते, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.
यहां होगा फाइनल मुकाबला
वर्ल्ड कप से पाकिस्तान के बाहर होते ही नवी मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी को बड़ा फायदा हो गया. अब 30 अक्तूबर को होने वाला दूसरा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला इसी स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि पहले सेमीफाइनल के लिए वेन्यू अभी निश्चित नहीं है. हालांकि ये मुकाबला गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 29 अक्टूबर को खेला जा सकता है.
साउथ अफ्रीका, इंग्लैड और ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं. अब अगर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे न्यूजीलैंड को हर हाल में हराना होगा. इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने वही रुख अपनाया था जो भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान अपनाया था. यही वजह थी कि पाकिस्तान महिला टीम ने अपने सारे लीग मैच कोलंबो में खेलने का फैसला किया था.
बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO जल्द, ग्रीन एनर्जी में दांव लगाने वालों के लिए बड़ा अवसर
पटाखा फैक्टरी विस्फोट में भारी तबाही, राहत-बचाव के दौरान मिले शवों के अवशेष
MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों तक फैला प्रदर्शन, इंदौर में ड्रोन से नजर
पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर बवाल, डीपफेक बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
डॉक्टरों की सलाह पर शबाना आजमी ने रोका विरोध प्रदर्शन, सामने आई बीमारी की वजह
बौंली में NEET पेपर लीक पर फूटा गुस्सा, कैंडल मार्च में उमड़ी भीड़
न्यूक्लियर डील, अब्राहम समझौता और ट्रंप की रणनीति, जानिए क्यों बढ़ा सऊदी पर दबाव