उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दूरस्थ ग्राम नंबी में सीआरपीएफ कैंप के जवानों से की मुलाकात
रायपुर : उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल में स्थित नम्बी ग्राम में 196 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कैंप में पहुंचे। जहां उन्होंने कैंप में तैनात जवानों से मुलाकात कर उनके नक्सल अभियानों में प्रदर्शित किये गए अदम्य साहस और समर्पण की सराहना की। उन्होंने नक्सल मोर्चे पर उनकी वीरता के साथ ग्राम के विकास हेतु संवेदनशीलता पूर्वक किये गए कार्यों एवं क्षेत्र की शांति के लिए ग्रामीणों में विश्वास बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की।
शर्मा ने जवानों के साथ बात कर उनके मनोबल को बढ़ाया तथा अभियान के दौरान आने वाली चुनौतियों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि राज्य में स्थायी शांति स्थापना एवं विकास के लिए सुरक्षा बलों के योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने ना केवल नक्सल हिंसा रोकने में उल्लेखनीय कार्य किया है अपितु लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास जगाने का भी कार्य कर रहे हैं। जिससे क्षेत्र में स्थाई शांति का मार्ग प्रशस्त हुआ है। शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में बनी संवेदनशील पुनर्वास नीति से अब भटके युवा मुख्यधारा में लौट रहे हैं जिसमें हमारे सशस्त्र बलों का योगदान भी सराहनीय है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में दंतेवाड़ा विधायक चौतराम अटामी, जिला पंचायत सदस्य शंकरैया माड़वी जनपद पंचायत अध्यक्ष सुपूर्णिमा तेलम घासी राम नाग एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, डीएफओ रंगानाथन रामकृष्णन वाय, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान उपस्थित रहे।
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
बिजासन माता मंदिर में श्रद्धालुओं की पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप