गहलोत ने कहा, कांग्रेस हाईकमान चाहता हैं, जिलाध्यक्षों पर निष्पक्ष फीडबैक उनके पास आए
जयपुर। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिलाध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया में पसंदीदा नेताओं या अपने गुट के नेताओं की सिफारिश करने को लेकर तंज कस दिया है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान चाहता है जिलाध्यक्षों पर निष्पक्ष होकर असली फीडबैक हमारे पास आए। वह तभी आएगा जब कोई नेता पंचायती नहीं करें, पर्यवेक्षकों से सिफारिश नहीं करे, अपनी भावना उन्हें नहीं बताएं। पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि किसी भी गुट का जिलाध्यक्ष बने, लेकिन वहां सभी को साथ लेकर चले। दरअसल, राजस्थान के 48 जिलों के जिलाध्यक्ष के लिए पार्टी ने पैनल तैयार किया है। नए जिलाध्यक्षों का ऐलान नवंबर में हो सकता है।
गहलोत ने कहा कि कोई बात हैं, तब सीधे राहुल गांधी को बताएं, केसी वेणुगोपाल को बता दें। मैं फील करता हूं मेरे पास फीडबैक आया, तब उस पर कोई बात नहीं, लेकिन पर्यवेक्षकों से कोई बात नहीं करनी चाहिए। इसलिए मैंने पोस्ट किया कि प्रस्ताव पास नहीं होना चाहिए कि अमुक नेता को हम अधिकार देते हैं, वहां भी नहीं होना चाहिए।
गहलोत ने कहा कि भरा पड़ा था राजस्थान हाउस, तब मैंने उन्हें समझाया। आप सब आए हो अच्छी बात है पर दिमाग में रखो, हम ईमानदारी से काम करना चाहते हैं, वफादार हैं पार्टी के। आप में से कोई बन जाओ, इस बात का कोई मतलब नहीं है। एक बार हाईकमान ने फैसला कर दिया, तो उसको कामयाब करने से ही कांग्रेस मजबूत होगी।
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
QR कोड के जरिए टैक्स चोरी का शक, GST विभाग की बड़ी कार्रवाई
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
युवाओं के भविष्य पर सचिन की बड़ी चिंता, कहा- देश गंभीर संकट की ओर बढ़ सकता है
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार