राजस्थान में 26 अक्टूबर से बारिश की संभावना
जयपुर । राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में सर्द हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी इलाकों, खासकर कोटा और उदयपुर संभाग में 26 से 29 अक्टूबर के बीच बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग, जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक इससे राज्य के कई हिस्सों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सर्दी का असर और बढ़ेगा। राजस्थान में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. हल्की बारिश और गिरते तापमान के साथ प्रदेश में अब सर्दी का आगाज हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमी प्रणालियों की वजह से हो रहा है. इन दोनों समुद्री क्षेत्रों से उठी नमी राजस्थान और गुजरात की दिशा में आ रही है, जिसके कारण कोटा और उदयपुर सहित दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बादल बन रहे है. पड़ोसी राज्य गुजरात में भी इसका असर बारिश के रूप में देखा जा रहा है।
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
QR कोड के जरिए टैक्स चोरी का शक, GST विभाग की बड़ी कार्रवाई
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
युवाओं के भविष्य पर सचिन की बड़ी चिंता, कहा- देश गंभीर संकट की ओर बढ़ सकता है
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार