पुष्कर पशु मेला में एयर कंडीशन वाहनों से पहुंच रहे ब्रिकी योग्य घोड़े
अजमेर। दुनियाभर में मशहूर पुष्कर पशु मेला में बिक्री के लिए आने वाले पशुओं की संख्या रोज बढ़ती जा रही है। रेतीले धोरों में पशुपालकों की हलचल भी बढ़ने लगी है। अब तक 624 पशु आ चुके हैं। एयर कंडीशन वाहनों से घोड़ों को लाया जा रहा है। इस दौरन मेला प्रशासन कैमरों से नजर रख रहा है।
30 अक्टूबर को पुष्कर मेले की औपचारिक शुरुआत होगी। सरोवर के करीब सभी घाट सवा लाख दिए की रोशनी से जगमगाएंगे। रंगोलियां बनेगी। कार्तिक मास की एकादशी तिथि 2 नवंबर को आध्यात्मिक पदयात्रा भी निकलेगी। पुष्कर मेले में आने वाले पशुओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी 30 अक्टूबर से शुरू होने वाले है।
राजस्थान का जहाज कहें जाने वाला ऊंट रेतीले धोरों में डेरा डाल चुके है। मेले की शुरूआत से पहले ही इनका आना शुरू हो गया था और अब भी लगातार आवक हो रही है।
एसडीएम ने बताया कि पुष्कर में प्रवेश करने के साथ ही पुराने मेला मैदान, चुंगीनाका, पुष्कर का मुख्य बाजार एवं भीड़ भरे इलाकों 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुष्कर सरोवर के 52 में से अधिक भीड़ वाले 35 से अधिक घाट कैमरे की जद में रहने वाले है। मेले के दौरान अवांछनीय घटनाकारित होने पर तथा सामाजिक तत्वों पर तीसरी आंख का चौबीसों घंटे डिजीटल पहरा रहेगा। नगर परिषद कार्यालय में इनका मुख्यालय रखा गया है। यहां पर एक व्यक्ति पूरे 24 घंटे एलईडी पर सभी 150 कैमरों की गतिविधियों पर नजर रखेगा। पुलिस एवं प्रशासन के संयुक्त देखरेख में सीसीटीवी कैमरे का पहरा 24 घंटे सक्रिय रहेगा। गतिविधियों की रिकार्डिंग भी शुरू हो गई है।
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
QR कोड के जरिए टैक्स चोरी का शक, GST विभाग की बड़ी कार्रवाई
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
युवाओं के भविष्य पर सचिन की बड़ी चिंता, कहा- देश गंभीर संकट की ओर बढ़ सकता है
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार