मंडला में वन विभाग के एक्शन से मचा हड़कंप, बाघ की खाल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
मंडला: वन विभाग की टीम ने बाघ की खाल के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वन परिक्षेत्र अधिकारी बिछिया को मुखबिर से सूचना मिली कि वन्यजीवों की तस्करी करने वाले 2 आरोपी किसी वन्यजीव की खाल बेचने लेकर जा रहे हैं. इस सूचना पर वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर इन तस्करों को उधम सिंह नगर के बाजपुर से गिरफ्तार किया है. तस्करों के पास से बाघ की खाल और हड्डियां बरामद हुई हैं. कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह कार्रवाई बिछिया वन परिक्षेत्र की टीम और कान्हा नेशनल पार्क की टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई है.
बाघ के खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
बिछिया वन परिक्षेत्र की टीम द्वारा गिरफ्तारी किए गए 2 तस्करों की पहचान ग्राम भीमपुरी निवासी मिस्तर और गोविंद के रूप में हुई है. इन तस्करों को टीम ने बाघ की खाल बेचने के लिए जाते हुए गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई है. इस दौरान आरोपियों के तस्करी में शामिल अतरिया निवासी एक और आरोपी अघ्हन के बारे में जानकारी दी. इस सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने रविवार 26 अक्टूबर को तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है.
खाल बेचने की फिराक में थे आरोपी
इस मामले में बिछिया वन परिछेत्र अधिकारी अभय पांडेय ने बताया, "25 अक्टूबर की रात मुखबिर की सूचना मिली थी कि कुछ लोग बैग में वन्यजीव के अंग रख कर कही बेचने जाने रहे है, जिनको वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया. इसके बाद उनसे पूछताछ की गई. वहीं गिरफ्तार आरोपी की सूचना पर तस्करी में शामिल तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है."
किसी भी अपराधी को बख्सा नहीं जाएगा
मामले की गंभीरता को देखते हुए वन परिक्षेत्र बिछिया के वरिष्ठ अधिकारी और कान्हा टाइगर रिजर्व की टीम ने संयुक्त रूप से जांच कर रही है. टीम पता लगा रही है कि बाघ का शिकार कहां और किन परिस्थितियों में किया गया है और इस खाल को कौन खरीदने वाला था. वहीं बाघ के शिकार में कितने लोग शामिल थे. डीएफओ पूर्व सामान्य प्रीता एसएम का कहना है कि "इस तस्करी के नेटवर्क में शामिल सभी आरोपियों की तलाश में उनकी टीम जुटी हुई हैं. इस तरह के अवैध घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा."
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
खाटू श्यामजी को लेकर कथावाचक की टिप्पणी पर बवाल, विरोध के बाद मांगी माफी
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे