चलती ट्रेन में आर्मी जवान की हत्या, बीकानेर रेल घटना से मचा हड़कंप
बीकानेर: राजस्थान में रेलवे से जुड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में चाकूबाजी की घटना घटित हुई, जिसमें गुजरात निवासी एक सैन्य जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन में ही कोच अटेंडेंट्स और जवान के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते झगड़ा खूनी रंजिश में बदल गया। घटना 2 अक्टूबर को हुई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कोच अटेंडेंट्स को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
कोच अटेंडेंट्स ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए
जानकारी के अनुसार, मृतक जवान की पहचान जिगर कुमार निवासी गुजरात के रूप में हुई है। वह फिरोजाबाद से जम्मूतवी एक्सप्रेस में सवार होकर बीकानेर आ रहा था। रास्ते में किसी बात को लेकर कोच अटेंडेंट्स से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कोच अटेंडेंट्स ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। यह घटना लूणकरणसर और बीकानेर के बीच चलती ट्रेन में हुई। हमले के बाद कोच में अफरा-तफरी मच गई। अन्य यात्रियों ने किसी तरह स्थिति को संभालने की कोशिश की।इसके बाद बीकानेर स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही घायल जवान को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रेलवे सुरक्षा पर उठे सवाल
जीआरपी सीआई आनंद गिला ने बताया कि घटना के बाद कोच अटेंडेंट्स को निगरानी में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि किसी बात पर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि चाकू ट्रेन में कैसे लाया गया और क्या अन्य किसी स्टाफ की इसमें भूमिका थी। इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
पद संभालते ही कलेक्टर का बड़ा फैसला: जारी किए सख्त निर्देश
गैस संकट में डीलरों का खेल: उपभोक्ताओं से ठगी कर कमाए 28 लाख रुपए, हुआ बड़ा खुलासा
बर्फ में लिपटा केदारनाथ धाम, यात्रा पर संकट गहराया; मौसम विभाग का आज भी अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में खुशखबरी: बाघनी ‘मीरा’ ने 2 रॉयल बंगाल और 1 सफेद शावक को जन्म दिया
‘पहले प्यार को दूसरा मौका नहीं मिलता’, लक्ष्य-अनन्या की ‘चांद मेरा दिल’ की पहली झलक रिलीज
कूचबिहार में पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘TMC का डर या BJP का भरोसा’, बंगाल में दो ही विकल्प
83 की उम्र में भी एक्टिव Amitabh Bachchan, आने वाली फिल्मों से करेंगे धमाल
ट्रंप की बड़ी चेतावनी: मंगलवार रात 8 बजे तक ईरान पर हमले का ऐलान, होर्मुज पर बढ़ा तनाव
असली सोने की जगह नकली गहने लेकर फरार हुई महिलाएं, पुलिस और CCTV भी रह गए हैरान
पति या हैवान? लाठी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, फिर खून से सने शव के साथ गुजारी रात, बच्चे भी थे मौजूद