राजस्थान में ठंड बढ़ने के आसार, अगले दो दिन में पारा 3 डिग्री तक गिरेगा
जयपुर: राजस्थान में आज (बुधवार) से मौसम शुष्क रहेगा और राज्यभर में उत्तरी हवाएं चलनी शुरू होंगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी का असर बढ़ेगा। वहीं 4 नवंबर को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में तेज हवाएँ चलीं और हल्की वर्षा हुई, जिससे ठंडक और बढ़ गई। पिछले 24 घंटों के दौरान जयपुर, हनुमानगढ़, चूरू, गंगानगर, कोटा, करौली, बारां और अजमेर सहित कई जिलों में बादल छाए रहे। दोपहर बाद हनुमानगढ़ और चूरू में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि हनुमानगढ़ के कुछ इलाकों में छोटे-छोटे ओले गिरे।
4 नवंबर को सिरोही रहा सबसे ठंडा जिला
4 नवंबर को कोटा में दिन का तापमान 4 डिग्री गिरकर 28.7°C पर दर्ज हुआ। जयपुर में तापमान 4.8 डिग्री गिरकर 28°C रहा। अलवर में 29.8°C, अजमेर में 28°C, बारां में 27.4°C, डूंगरपुर में 26.2°C, करौली में 26.5°C, दौसा में 28.1°C, प्रतापगढ़ में 28.9°C, झुंझुनूं में 27.4°C, पाली में 28.5°C, गंगानगर में 32.7°C, हनुमानगढ़ में 30.9°C, जोधपुर में 31.3°C, जैसलमेर में 34.1°C और बीकानेर में 33.8°C दर्ज किया गया। सिरोही में दिन का अधिकतम तापमान केवल 23.5°C रहा, जो राज्य में सबसे ठंडा रहा।
आगे और गिरेगा तापमान, बढ़ेगी सुबह-शाम की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, अब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो रहा है और उत्तर से ठंडी बर्फीली हवाएं चलने लगेंगी। इससे हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। राजस्थान में भी बुधवार देर रात से उत्तरी हवाओं का असर बढ़ेगा। अगले 24 से 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। शेखावाटी क्षेत्र के अलावा बीकानेर, भरतपुर और जयपुर संभागों के जिलों में रात का तापमान कम होगा और सर्दी का असर महसूस किया जाएगा।
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
संसद में तीखी बहस, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर नड्डा का पलटवार