उड़ान से पहले तकनीकी जांच, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
इंदौर: एयर इंडिया की इंदौर से रात पौने आठ बजे मुबंई जाने वाली फ्लाइट चार घंटे देरी से रवाना हुई। टेकऑफ के पहले पायलट को फायर अलार्म मिला था। इसके बाद उड़ान रोक दी गई। यात्रियों की बोर्डिंग हो चुकी थी। इस कारण विमान की सुरक्षा जांच होने तक यात्री विमान में ही बैठे रहे। इस कारण यात्री परेशान भी हुए। विमान में 163 यात्री सवार थे। विमान ने 11.40 बजे इंदौर से मुंबई के लिए उड़ान भरी।
इंदौर में लगातार एयर इंडिया की कई उड़ानें देरी से रवाना हो रही है। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयरलाइन जोखिम नहीं उठा रही है। बुधवार रात को भी यात्रियों को परेशानी झेलना पड़ी। उड़ान से पहले विमान की जांच होती है। मुबंई जाने वाले विमान की भी तकनीकी इंजीनियरों ने जांच की। इसके बाद यात्री विमान में सवार हुए।
विमान रनवे पर पहुंचा तो पायलट को फायर अलार्म का संकेत मिला। पायलेट को एटीसी ने विमान रोकने के लिए कहा। इसके बाद तकनीकी स्टाॅफ ने चार घंटे तक विमान की जांच की। इसके बाद विमान ने उड़ान भरी। आपको बता दे कि इंदौर में बेंगलुरु की फ्लाइट भी पौन घंटे देरी से रवाना हुई थी। अन्य छह उड़ानें भी लेट हुई है।
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम