किरोड़ीलाल मीणा की ताबड़तोड़ कार्रवाई, डेढ़ लाख लीटर ऑयल बरामद
प्रदेश के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने बुधवार देर रात बीकानेर जिले के नापासर गांव में एक फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान करीब डेढ़ लाख लीटर इंडस्ट्रियल ऑयल बरामद किया गया, वहीं पलंग के नीचे रखे बॉक्स से 15 लाख रुपए नकद भी मिले।
सूत्रों के अनुसार मंत्री मीणा को नापासर में नकली बॉयो डीजल के अवैध स्टोरेज की जानकारी मिली थी। सूचना पर उन्होंने संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा को टीम भेजने के निर्देश दिए और खुद मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री में बड़े-बड़े कंटेनर में ऑयल भी मिला है। यह केमिकल सूरत से लुधियाना और दिल्ली भेजा जाता था, जिसके लिए बाकायदा ई-वे बिल भी बनाए गए थे। जांच में कई ई-वे बिल मिले जो सूरत-अहमदाबाद से उत्तर भारत के शहरों के नाम पर बने थे।
फैक्ट्री संचालक केशव विजय ने दावा किया कि यह केमिकल औद्योगिक उपयोग के लिए तैयार किया जाता है, जिसका इस्तेमाल भुजिया फैक्ट्रियों में होता है। उन्होंने यह भी कहा कि बीकानेर में इस तरह के इंडस्ट्रियल तेल बनाने वाली कई और फैक्ट्रियां भी संचालित हैं।
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत