राजस्थान सरकार सड़क सुरक्षा पर सख्त, सभी विभागों को मिलकर काम करने के निर्देश
जयपुर। राजस्थान में एक के बाद एक जानलेवा सड़क हादसों के बाद सरकार ने सड़क सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को लेकर सख्ती दिखाई है। 30 दिसंबर तक राजस्थान में विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत शहरी निकायों को सड़क, फुटपाथ और डिवाइडरों की मरम्मत, स्वच्छता, यातायात संकेतक लगाने और अतिक्रमण हटाने जैसे कार्य प्राथमिकता से करने को कहा गया है।
अभियान के तहत सभी शहरों में अनाधिकृत रोड कट तुरंत बंद किए जाएंगे। साथ ही सड़कों के जंक्शन के पास की झाड़ियों को हटाया जाएगा, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। साथ ही जरूरी स्थानों पर स्लिप लेन बनाई जाएगी और फ्लाईओवर, ओवरब्रिज व अंडरपास के पास रेट्रो-रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाए जाएंगे। जेब्रा क्रॉसिंग, थर्मोप्लास्ट पेंट और डिवाइडर के रंग-रोगन का कार्य भी नियमित रूप से किया जाएगा।
यह भी होगा
-टूटे फेरो कवर और मैनहोल कवर की मरम्मत, नाले-नालियों को ढका जाएगा
-भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डिवाइडर पर मजबूत रेलिंग लगाए जाएंगे
-नियमित रूप से सड़कों से अतिक्रमण हटाएंगे
-व्यावसायिक वाहनों के लिए तय पार्किंग व्यवस्था भी सुनिश्चित होगी
खुदाई से पहले जानकारी देना जरूरी, उल्लंघन पर कार्रवाई
सड़क खुदाई के सभी कार्यों को शुरू करने से पहले उनकी जानकारी सीबीयूडी ऐप पर दर्ज करना अनिवार्य होगा। बिना जानकारी दर्ज किए खुदाई करने पर संबंधित अधिकारी और ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाएगा। संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार की जिम्मेदारी तय होगी।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने