फरिश्ता बना ट्रैफिक कांस्टेबल, सड़क पर गिरे व्यक्ति को दी नई जिंदगी
कोटा: जिले में मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली, जहां एक ट्रैफिक कांस्टेबल ने सड़क पर गश खाकर गिरे व्यक्ति को सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली। घटना कोटड़ी चौराहे की है, जहां गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति अचानक सड़क पर गिर पड़ा और तड़पने लगा।
उस समय मौके पर ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक कांस्टेबल विक्रम महावर ने स्थिति को देखकर तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने बिना देर किए व्यक्ति के पास पहुंचकर उसकी नब्ज देखी और सीपीआर देना शुरू किया।
विक्रम महावर ने बताया कि जब उन्होंने व्यक्ति को गिरते देखा तो वह तुरंत उसकी ओर दौड़े। उस समय व्यक्ति का शरीर अकड़ गया था और वह बेहोश था। कांस्टेबल ने पहले उसके शरीर की मालिश की फिर लगातार 10 से 15 मिनट तक सीपीआर दिया। कुछ ही देर में व्यक्ति ने सांस लेना शुरू किया और धीरे-धीरे उसकी हालत सामान्य होने लगी।
बाद में पता चला कि व्यक्ति का नाम नरेश मेहरा है और वह कोटड़ी इलाके का निवासी है। हालत सुधरने के बाद नरेश खुद अपने घर चला गया।
स्थानीय लोगों ने कांस्टेबल विक्रम महावर की सूझबूझ और तत्परता की सराहना की। उनकी समय पर की गई कार्रवाई से एक व्यक्ति की जान बच गई और यह एक बार फिर साबित हुआ कि वर्दी सिर्फ अनुशासन की नहीं, बल्कि इंसानियत की भी पहचान है।
'रामायण' के ट्रेलर में देरी क्यों? CJP प्रोटेस्ट से लेकर 'स्पाइडर-मैन' तक जानिए पूरी कहानी
सलमान खान की अपील पर सोशल मीडिया में हंगामा, 'राजनीतिक हाइजैक' वाले दावे ने पकड़ा तूल
जल जीवन मिशन में सेंध! रतलाम से मामा-भांजा गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की तलाश
छात्रों के मुद्दे पर सोनिया गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, NEET विवाद फिर गरमाया
पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, आज कैबिनेट में होंगे अहम फैसले
मुंबई में भारी बारिश का असर, रतलाम मंडल की कई ट्रेनें रद्द
450 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी पर ED का शिकंजा, कई राज्यों में एक साथ छापेमारी
सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, सरकार ने तीन मांगें मानीं
बैंकिंग सेक्टर के लिए अलर्ट! यूपी में हर 8वां कृषि लोन डूबा, ₹1 लाख करोड़ का NPA सामने आया