बिहान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 20 लाख की गबन करने वाली महिला सचिव गिरफ्तार, 17 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी
दुर्ग। जिले के पुलगांव पुलिस ने बिहान योजना की किश्तों का गबन करने के आरोप में महिला सचिव मनीता निषाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जिले के 19 महिला स्व सहायता समूहों से करीब 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। पूछताछ में मनीता ने स्वीकार किया कि उसने गबन की राशि का उपयोग कोटनी और नांदगांव में मकान निर्माण के लिए किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग महिला समूह अध्यक्षों ने शिकायत दर्ज कराई थी। पहली शिकायत प्रगति स्व सहायता समूह की अध्यक्ष हेमकल्याणी साहू ने की, जिन्होंने बताया कि आरोपी मनीता निषाद ने सरस्वती, मां बगदई, लक्ष्मी, एकता, सखी, धन लक्ष्मी, दुर्गा, गरिमा और प्रज्ञा समूहों से कुल 6.19 लाख रुपए का गबन किया। वहीं दूसरी शिकायत नव जागृति समूह की अध्यक्ष दिव्या साहू ने दर्ज कराई। उनके अनुसार, मनीता ने नव जागृति, उज्जवला, आस्था, राधे-राधे, साधना, प्रेरणा, प्रगति, नवा अंजोर, जय मां शीतला और वैभव महिला समूहों से 13.87 लाख रुपए की रकम हड़प ली। दोनों समूहों ने बताया कि उन्होंने बिहान योजना के तहत बैंक से लोन लिया था और उसकी किश्तें जमा करने की जिम्मेदारी आरोपी सचिव मनीता निषाद को सौंपी गई थी। वह समूहों से हर माह राशि तो लेती थी, लेकिन उसे बैंक में जमा नहीं कर रही थी। बैंक से नोटिस आने पर गबन का खुलासा हुआ। जब पंचायत में आरोपी को बुलाकर पैसा लौटाने को कहा गया, तो वह 17 महीनों तक फरार रही। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 20 लाख की गबन के मामले में जेल भेज दिया।
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, क्या कच्चे तेल की राजनीति है असली कारण?
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
हाई कोर्ट का सरकार से सवाल, 105 KM दूर से पानी ला सकते हैं तो 5 KM अतिक्रमण क्यों नहीं हटता?