Ladli Behna Yojana: नवंबर में जारी होगी 30वीं किस्त, जानें कौन ले सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन
Ladli Behna Yojana मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी सामाजिक योजना है, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक 29 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, और नवंबर महीने में 30वीं किस्त महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी। इस योजना के जरिए अब तक 1.26 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। प्रत्येक हितग्राही महिला के खाते में हर महीने 1250 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती थी, जबकि नवंबर में यह बढ़कर 1500 रुपये हो सकती है।
कौन ले सकता है लाडली बहना योजना का लाभ?
मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए कुछ पात्रता शर्तें तय की हैं। इसके अनुसार महिला लाभार्थी राज्य की स्थायी निवासी और विवाहित होनी चाहिए। योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को मिलता है। विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाएं भी इस योजना के अंतर्गत आती हैं। साथ ही, लाभार्थी महिला की वार्षिक पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
कैसे करें आवेदन?
लाडली बहना योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक महिलाएं https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन फॉर्म कैंप, ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी भरे जा सकते हैं।
फॉर्म जमा करने के बाद कैंप प्रभारी जानकारी ऑनलाइन अपलोड करते हैं और आवेदिका को रसीद प्रदान की जाती है। यह रसीद SMS या व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेजी जाती है। पूरी प्रक्रिया निशुल्क है और इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहयोग करती हैं।
लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त नवंबर के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। लाभार्थी अपने भुगतान की स्थिति योजना की वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकते हैं।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला