छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की बड़ी कार्रवाई शुरू
रायपुर: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रविवार देर रात से ही बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस की कई टीमें राज्य के भीतर और बाहर सक्रिय हैं। अभियान के तहत पुलिस ने अमित बघेल के करीबियों के घरों पर भी छापे मारे हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बघेल के खिलाफ देवेंद्रनगर और कोतवाली थानों में एफआईआर दर्ज है। इन्हीं मामलों में कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी की तैयारी है। रायपुर के एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया कि बीती रात उनके करीबी लोगों के घर दबिश दी गई है और कई टीमें अलग-अलग जिलों में भेजी गई हैं। उन्होंने अपील की है कि इस मामले में अनावश्यक आरोप-प्रत्यारोप से बचें और प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित बघेल ने एक विवादित बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने सिंधी हिंदू समाज के आराध्य देवता भगवान झूलेलाल, अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन, और राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रति अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया था।
इसी बयान के बाद से प्रदेशभर में सिंधी और अग्रवाल समाज में भारी आक्रोश है। दोनों समाज के लोग विभिन्न जिलों के थानों में अमित बघेल के खिलाफ शिकायतें दर्ज करा रहे हैं और उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
फिलहाल, पुलिस लगातार दबिश दे रही है और अमित बघेल की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव