नवंबर में ही कांपा उत्तर प्रदेश, कानपुर में पारा लुढ़ककर 9 डिग्री पर पहुंचा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं के चलते रातों में ठंड अचानक तेज हो गई है। मंगलवार को कानपुर शहर व इटावा जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश के जिन जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़क जा रहा है, वहां रातों में या तड़के सुबह तक अगले तीन दिनों तक शीतलहर जैसी स्थितियां बनी रह सकती हैं।
मंगलवार को 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं 9.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारे के साथ इटावा दूसरे नंबर पर रहा। जिससे इन दोनों जिलों में कहीं कहीं रात में शीतलहर जैसी स्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी तीन दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है और कई जिलों में रात का तापमान और नीचे जा सकता है।
माैसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और उसके बाद लगातार चल रही ठंडी पछुआ हवाओं के असर से प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क गया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पछुआ हवाओं का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक और बढ़ने का अनुमान है। सुबह के समय कोहरा भी घना हो सकता है, जबकि दिन में धूप अच्छी रहने की संभावना है।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत