राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट आज सुनाएगा बड़ा फैसला
जयपुर। हाईकोर्ट पंचायती राज संस्थाओं व शहरी निकाय के चुनाव टालने, प्रशासक लगाने व परिसीमन-पुनर्गठन के मुद्दों को लेकर जयपुर व जोधपुर में लंबित 439 याचिकाओं पर शुक्रवार को फैसला सुनाएगा। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा व न्यायाधीश संजीत पुरोहित की खंडपीठ इन याचिकाओं पर शुक्रवार दोपहर दो बजे जयपुर में फैसला सुनाएगी।
खंडपीठ इसी दौरान जोधपुर स्थित मुख्य न्यायाधीश के अदालत कक्ष में वीसी से फैसला सुनाएगी। इन याचिकाओं में जहां चुनाव टालने को चुनौती दी गई, वहीं प्रशासकों की नियुक्ति को भी नियम विरूद्ध बताया है।
कुछ याचिकाओं में पंचायती राज संस्थाओं व शहरी निकायों के परिसीमन-पुनर्गठन को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने इन याचिकाओं पर 12 अगस्त को सुनवाई पूरी कर ली थी और फैसला बाद में सुनाने को कहा था।
मई से पहले चुनाव कराना संभव नहीं: मंत्री झाबर सिंह खर्रा
इधर, निर्वाचन आयोग के विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर) व परीक्षाओं की आड़ लेकर शहरी सरकारों के चुनाव अगले साल मई तक टालने के सरकार ने संकेत दिए हैं। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव टलने को लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोपों के बीच स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने साफ कहा है कि मई से पहले चुनाव कराना संभव नहीं है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक