जूनियर हॉकी विश्व कप : रोहित संभालेंगे भारत की कमान, टीम को खलेगी स्ट्राइकर अरिजीत हुंदल की कमी
नई दिल्ली
डिफेंडर और ड्रैगफ्लिकर रोहित एफआईएच पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 में टीम की कमान संभालेंगे। यह टूर्नामेंट 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में खेला जाएगा। रोहित ने हाल ही में मलेशिया में खेले गए सुल्तान जोहोर कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को रजत पदक दिलाने में अहम योगदान दिया था।
हालांकि, भारतीय टीम को अरिजीत सिंह हुंदल के अनुभव की कमी खलेगी, जो कंधे की चोट से जूझ रहे हैं। वह जूनियर विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे। रवनीत सिंह और रोहित कुल्लू को वैकल्पिक खिलाड़ियों के रूप में नामित किया गया है। भारत को पूल-बी में चिली, स्विट्जरलैंड और ओमान के साथ रखा गया है।
टीम संयोजन के बारे में बात करते हुए कोच श्रीजेश ने कहा, “हमने एक परखी हुई टीम चुनी है, जिसके अधिकांश खिलाड़ियों को इस बड़े टूर्नामेंट में खेलने के लिए जरूरी बातों की अच्छी समझ है। हालांकि, उनकी शारीरिक क्षमता, कौशल और टीम-प्ले चयन के मानदंडों में से एक थे, लेकिन हमने जिन प्रमुख पहलुओं पर ध्यान दिया है उनमें से एक दबाव में प्रदर्शन करने की उनकी मानसिक क्षमता है।”
उन्होंने कहा, “जूनियर विश्व कप की तैयारियों के दौरान हमें अंतरराष्ट्रीय मैचों में अच्छा अनुभव मिला है। इसके साथ ही हमने सीनियर भारतीय टीम के साथ भी कई मैच खेले हैं, क्योंकि हम बेंगलुरु स्थित साई के एक ही परिसर में हैं। यह हमारी तैयारियों का एक बड़ा हिस्सा था और जब खिलाड़ी अपने सीनियर खिलाड़ियों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उनका आत्मविश्वास अपने आप बढ़ जाता है। कुल मिलाकर, हम एक उत्साहित टीम हैं। हम घरेलू दर्शकों के सामने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।”
पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम :
गोलकीपर: बिक्रमजीत सिंह, प्रिंसदीप सिंह।
डिफेंडर: रोहित, तालेम प्रियोबार्ता, अनमोल एक्का, आमिर अली, सुनील पलाक्षप्पा बेन्नूर, शारदानंद तिवारी।
मिडफील्डर: अंकित पाल, थौनाओजाम इंगलेम्बा लुवांग, एड्रोहित एक्का, रोसन कुजूर, मनमीत सिंह, गुरजोत सिंह।
फॉरवर्ड: अर्शदीप सिंह, सौरभ आनंद कुशवाह, अजीत यादव, दिलराज सिंह।
रिजर्व: रवनीत सिंह, रोहित कुल्लू।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक