बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला...पूर्व विधायक ने खून से लिखा पत्र, सरकार को ठहराया जिम्मेदार!
CG News: छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल को लेकर कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने सरकार को खून से लिखी चिट्ठी भेजकर बिजली बिलों में राहत की मांग की है. इसके साथ ही कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी सरकार के नाम चिट्ठी लिखकर बिजली बिल हाफ योजना फिर से लागू करने की मांग की.
राजीव गांधी चौक पर इकट्ठा हुए लोग
इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने राजीव गांधी चौक पर इकठ्ठा होकर बिजली बिलों में राहत की आवाज उठाई. विकास उपाध्याय समेत कांग्रेस नेताओं ने खून से चिट्ठी लिखकर, सरकार से यह अपील की कि 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया जाए. उनका कहना है कि महंगाई और बढ़े हुए बिजली बिलों के कारण गरीब और मध्यम वर्ग का बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.
भाजपा ने किया पलटवार
वहीं पूरे मामले पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या कांग्रेसियों का रूटीन पत्र से काम नहीं चलता खून से कांग्रेसी पत्र लिख रहे हैं. हम बिजली बिल हाफ योजना के नहीं बल्कि मुफ्त योजना के पक्षधर हैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं काम भी कर रही हैं. कांग्रेस को जनता को खिलौना नहीं समझना चाहिए.
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
पुलिस प्रशासन को लेकर जीतू पटवारी का तीखा बयान, 'नई कांग्रेस' वाले बयान पर बढ़ा विवाद
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी