Jaipur Fire Accident News : कालाडेरा रीको इंडस्ट्रियल एरिया के भगवती पेपर मिल में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक
चौमूं उपखंड के कालाडेरा रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित भगवती पेपर मिल में सोमवार तड़के लगभग 3 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में रखा कच्चा व तैयार माल जलकर पूरी तरह खाक हो गया। सूचना मिलते ही चौमूं अग्निशमन अधिकारी जय कुमार जांगिड़ टीम सहित मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। आग पर काबू पाने के लिए चौमूं, कालाडेरा, जयपुर, सरना डूंगर, जोबनेर, रेनवाल, रींगस और मंडा सहित विभिन्न जगहों से एक दर्जन से भी अधिक दमकल वाहन बुलाए गए। दमकल विभाग के दर्जनों कर्मचारी रातभर आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी। फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील सामग्री और तेज लपटों के कारण आग बुझाने का काम चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पाने और धुआं कम होने के बाद ही वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग और कालाडेरा पुलिस क्षेत्र को सुरक्षित करने और फैक्ट्री में हुए नुकसान का प्रारंभिक आकलन करने में जुटे हुए हैं।
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी
भीषण गर्मी में राहत, स्काउट्स-गाइड्स ने शुरू किया जल सेवा अभियान
देवन गांव में भीषण आग, सिलिंडर धमाकों से मची अफरातफरी
एकाना पिच पर फूटा LSG का गुस्सा, लैंगर ने WACA से की तुलना
विवाद खत्म: नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट से मांगी माफी
अंबिकापुर में बीजेपी नेता पर पटवारी-ऑपरेटर से मारपीट का आरोप