राजस्थान में प्रशासनिक तीव्र बदलाव, 1989 बैच के आईएएस वी. श्रीनिवास की नियुक्ति
राजस्थान | वी श्रीनिवासन, सुधांश पंत की जगह आज राजस्थान के नए मुख्य सचिव अपना कार्यभार संभालेंगे। पंत को दिल्ली में कैबिनेट सचिवायल में विशेषाधिकारी के पद पर नियुक्ति दे दी गई है। अब वी श्रीनिवास उनकी जगह राजस्थान के मुख्य सचिव बनाए गए हैं। श्रीनिवास के नए मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी में भी फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसमें दिल्ली से कुछ और अफसरों को राजस्थान अहम पदों पर नियुक्ति दी जा सकती है। वहीं सीएमओ में भी बड़े बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस कवायद में भी कुछ दिनों का समय लग सकता है। वहीं राजस्थान में काम कर रहे सीनियर अफसरों के महकमों में भी फेरबदल किया जा सकता है। हालांकि राजस्थान में मतदाता सूची पुनरीक्षण के काम के चलते कलेक्टर स्तर की तबादला सूची फिलहाल नहीं आएगी। लेकिन बड़े महकमों के वरिष्ठ अफसरों के पोर्टफोलियो में बदलाव जरूर हो सकता है।
तीसरी बड़ी नियुक्ति दिल्ली से
राजस्थान की शीर्ष अफसरशाही में यह तीसरी अहम नियुक्ति है जिसमें अफसर को प्रदेश की जिम्मेदारी संभालने के लिए दिल्ली से राजस्थान भेजा गया है। वी श्रीनिवास 2021 से ही दिल्ली में तैनात थे। इससे पहले सुधांश पंत और डीजीपी राजीव शर्मा भी दिल्ली से ही राजस्थान भेजे गए थे। राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में फिलहाल सबसे सीनियर अधिकारी सुबोध अग्रवाल हैं जो 1988 बैच के आईएएस हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर वी श्रीनिवास आते हैं। सुबोध अग्रवाल इसी साल दिसंबर में सेवा निवृत्त हो जाएंगे। वहीं वी श्रीनिवास का सेवाकाल सितंबर 2026 में पूरा होगा। हालांकि सरकार ने जिस भरोसे से उन्हें राजस्थान भेजा है उसे देखते हुए यह संभावना जताई जा हरी है कि श्रीनिवास को सेवा विस्तार दिया जा सकता है।
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट