‘6 कांग्रेस MLA JDU में जाने को तैयार… गहलोत रोक सकें तो रोक लें’—भाजपा प्रभारी की खुली चुनौती
भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने मंगलवार को मीडिया से संवाद के दौरान कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व पर कड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के छह विधायक जल्द ही जदयू में शामिल हो सकते हैं और कांग्रेस संगठन उन्हें रोक पाने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि उनको तो रोक लें गहलोत… अगर रोक सकते हैं।
‘गहलोत अपनी राजनीति बिहार में आजमाएं’
अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राजस्थान में जिस तरह वे ‘विधायक बचाने’ की राजनीति करते थे, अब वही अभ्यास उन्हें बिहार में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गहलोत यह स्वीकार कर लें कि कांग्रेस आज जिस स्थिति में पहुंची है, वह उसकी खुद की विफलताओं का परिणाम है, न कि किसी बाहरी कारण का।
अंता उपचुनाव का हवाला देकर कांग्रेस पर तंज
अग्रवाल ने कहा कि अंता उपचुनाव के परिणाम इस बात का संकेत हैं कि भाजपा निष्पक्ष चुनाव कराती है और जनता का विश्वास पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि जो लोग बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, यह परिणाम उनके मुंह पर तमाचा है। हमने जनभावनाओं का सम्मान किया है।
चुनाव आयोग पर लगाए आरोपों को बताया ‘राजनीतिक स्टंट’
चर्चा के दौरान अग्रवाल ने कांग्रेस के 65 वर्षों के शासन की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले 65 वर्षों में कांग्रेस ने केवल जुमलेबाजी की, जबकि भाजपा ने गरीबों और मध्यम वर्ग के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाया है।
उन्होंने कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को भी खारिज किया। अग्रवाल ने कहा कि आयोग केवल नीति और प्रक्रिया तय करता है, जबकि चुनाव संचालन प्रशासनिक अधिकारियों (DM और BLO) द्वारा किया जाता है, जो राज्य सरकार के अधीन होते हैं। ऐसे में भाजपा पर आरोप लगाना हास्यास्पद है।
‘कांग्रेस अपने ही पतन की जिम्मेदार’
अग्रवाल ने कांग्रेस पर हार का बहाना खोजने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी बिना फूट के भी वहां पहुंच गई है जहां उसका जनाधार लगभग समाप्त हो चुका है। उन्होंने अंत में दोहराया कि अशोक गहलोत राजस्थान छोड़कर बिहार चले जाएं, शायद वहां कुछ बचा सकें।
शनि होंगे वक्री: 138 दिनों में चमकेगी 3 राशियों की किस्मत
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव